Multigrain Masala Roti Recipe: रोज वही रोटी-सब्जी खाकर हो गए हैं बोर! ट्राई करें मल्टी ग्रेन मसाला रोटी, स्वाद है लाजवाब

Multigrain Masala Roti Recipe: अगर आप रोजाना कि रोटी से बोर हो गए हैं और कुछ अलग और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो मल्टी ग्रेन मसाला रोटी से बेहतर शायद ही कुछ होगा. ज्वार, बाजरा और मक्का के गुणों से भरपूर यह रोटी खाने में लाजवाब होने के साथ-साथ बनाने में भी आसान है.

Advertisement
क्या आपने कभी ट्राई की है चटपटी मल्टीग्रेन मसाला रोटी? नोट करें इसे बनाने का सबसे आसान तरीका (Photo- ITG) क्या आपने कभी ट्राई की है चटपटी मल्टीग्रेन मसाला रोटी? नोट करें इसे बनाने का सबसे आसान तरीका (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 3:00 PM IST

Multigrain Masala Roti Recipe: रोटियां भारतीय खाने का अहम हिस्सा हैं जो लगभग हर घर में रोज बनाई जाती हैं. लेकिन कई बार एक जैसी सादी रोटी खाकर मन भर जाता है. ऐसे में अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मल्टी ग्रेन मसाला रोटी आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. ज्वार, बाजरा, मक्का और बेसन के गुणों से भरपूर यह रोटी पोषक तत्वों से भरपूर होती है.

Advertisement

इसे खाने से डाइजेशन और ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहती हैं. यह न सिर्फ हेल्दी होती है, बल्कि खाने में भी काफी टेस्टी लगती है. तो आइए जानते हैं स्वाद और पोषण से भरपूर मल्टी ग्रेन मसाला रोटी कैसे बनाई जाती है और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.


इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

1 कप गेहूं का आटा
1/2  कप ज्वार का आटा
1/2 कप बाजरे का आटा
1/2  कप बेसन
1/2  कप मक्का का आटा
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1 प्याज बारीक कटी हुई
1 बारीक कटी हरी मिर्च
1 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
1/4 चम्मच अजवाइन
3 बड़ा चम्मच देशी घी
नमक स्वादानुसार
पानी आवश्यकतानुसार

मल्टी ग्रेन मसाला रोटी कैसे बनाते हैं?

  1. सबसे पहले सभी आटे को एक बाउट में डालकर मिला लें.
  2. अब इसमें कटा हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया, नमक और अजवाइन डालकर सॉफ्ट आटा गूंथ लें. गूंथे हुए आटे को लगभग 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  3. तय समय के बाद आटे की 10-12 लोइयां बना लें. अब एक लोई लेकर उसे रोटी की तरह बेल लें.
  4. मीडियम गैस पर तवा गर्म करें और रोटी को दोनों तरफ से अच्छी तरह सेक लें. 
  5. इसी तरह बाकी लोइयों से भी रोटियां तैयार कर लें.
  6. पकने के बाद गर्मागर्म रोटियों पर घी लगाकर आचार, चटनी या सब्जी के साथ परोसें.
 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement