French Fries Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज, तीखा और चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

French Fries Recipe: आज हम आपको घर पर आलू और कुछ मसालों की मदद से बाजार जैसे क्रिस्पी और मसालेदार पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज बनाने की आसान रेसिपी बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होगा कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी इसे पसंद करेंगे.

Advertisement
घर पर आसानी से तैयार करें तीखे-चटपटे पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज (Photo-ITG) घर पर आसानी से तैयार करें तीखे-चटपटे पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

French Fries Recipe: शाम की चाय के साथ या दोस्तों के साथ हल्की-फुल्की पार्टी हो, क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज मिल जाएं तो मजा दोगुना हो जाता है. अगर आप भी फ्रेंच फ्राइज खाने के शौकीन हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज बना सकते हैं. इसका स्वाद चटपटा और मसालेदार होता है.

सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप बेहद आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. चटपटे और तीखे मसालों से बना यह स्नैक बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा. आइए जानते हैं कि पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

3 आलू
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच चिली फ्लेक्स
½ चम्मच काली मिर्च पाउडर
1 चम्मच लहसुन पाउडर
आधा चम्मच चाट मसाला
स्वादानुसार नमक
तेल या रिफाइंड फ्राई करने के लिए

कैसे बनाएं पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज

  1. पेरी फ्रेंच फ्राइज बनाने के लिए सबसे पहले आलू को धोकर छील लें. इसके बाद इन्हें लंबाई में काटकर फ्रेंच फ्राइज का आकार दें. कोशिश करें कि सभी आलू एक जैसे आकार में कटे हों, ताकि वे एक साथ अच्छी तरह फ्राई हो सकें.
  2. अब एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर पाउडर, चिली फ्लेक्स,  काली मिर्च पाउडर, लहसुन पाउडर, चाट मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. आप चाहें तो इन सभी चीजों को हल्का पीसकर एक मसाला पाउडर भी तैयार कर सकते हैं. यही आपका पेरी पेरी मसाला होगा.
  3. अब एक पैन में तेल गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद आंच को मीडियम कर दें. आलू के टुकड़ों को थोड़ा-थोड़ा करके तेल में डालें और सुनहरा व क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें. फ्राइज को निकालकर टिश्यू पेपर पर रखें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
  4. अब गरम फ्राइज को एक बड़े बाउल में डालें. ऊपर से तैयार किया हुआ पेरी पेरी मसाला डालकर अच्छी तरह टॉस करें, ताकि मसाला सभी फ्राइज पर अच्छी तरह लग जाए.
  5. बस तैयार हैं आपके चटपटे और क्रिस्पी पेरी पेरी फ्रेंच फ्राइज. इन्हें टोमैटो केचप या अपनी पसंद की डिप के साथ सर्व कर सकते हैं.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »