Ragi Paneer Momos Recipe: गेहूं और रागी के आटे से बनाएं टेस्टी मोमोज, स्वाद के साथ मिलेगा प्रोटीन और कैल्शियम

Ragi Paneer Momos Recipe: मैदा से बने मोमोज की जगह अब आप घर पर रागी और गेहूं के आटे से हेल्दी मोमोज तैयार कर सकते हैं. पनीर और सब्जियों की स्टफिंग से बने ये मोमोज टेस्टी होने के साथ-साथ प्रोटीन, फाइबर और कैल्शियम से भी भरपूर होते हैं.

Advertisement
बिना मैदे बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी मोमोज (Photo-ITG) बिना मैदे बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी मोमोज (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:59 PM IST

Ragi Paneer Momos Recipe: बारिश के मौसम में गरमा-गरम मोमोज खाने का अपना अलग ही मजा है. हालांकि, ज्यादातर मोमोज मैदा से बनाए जाते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माने जाते हैं. ऐसे में अगर आप मोमोज का स्वाद भी लेना चाहते हैं और हेल्दी ऑप्शन भी तलाश रहे हैं तो रागी और गेहूं के आटे से बने मोमोज आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं.

Advertisement

रागी फाइबर, कैल्शियम और कई जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, जबकि पनीर इसमें प्रोटीन की मात्रा बढ़ा देता है. आइए जानते हैं घर पर बिना मैदा के रागी पनीर मोमोज कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (ingredients)

आटा तैयार करने के लिए
¾ कप रागी का आटा
¼ कप गेहूं का आटा
एक चुटकी नमक
जरूरत के अनुसार पानी

स्टफिंग के लिए
1 कप मैश किया हुआ पनीर
¼ कप कद्दूकस की हुई गाजर
¼ कप बारीक कटी शिमला मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक
½ छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
स्वादानुसार नमक

रागी पनीर मोमोज बनाते कैसे हैं?

  1. रागी पनीर मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में रागी का आटा, गेहूं का आटा और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें. अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें. आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
  2. इस दौरान एक दूसरे बर्तन में पनीर, कद्दूकस की हुई गाजर, बारीक कटी शिमला मिर्च, अदरक, काली मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  3. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं और उन्हें हल्का बेलकर छोटी गोल पूड़ियों का आकार दें. हर पूड़ी के बीच में तैयार स्टफिंग रखें और किनारों को मोड़ते हुए अच्छी तरह बंद कर दें.
  4. इसके बाद स्टीमर की प्लेट पर हल्का-सा तेल लगाएं और तैयार मोमोज उसमें रखें. मोमोज को 10 से 12 मिनट तक स्टीम करें. जब मोमोज पूरी तरह पक जाएं तो उन्हें गरमागरम हरी चटनी या टमाटर की चटनी के साथ परोसें.

यह मोमोज क्यों ज्यादा हेल्दी है?

Advertisement

रागी में फाइबर और कैल्शियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जबकि गेहूं का आटा मैदे की तुलना में अधिक पौष्टिक माना जाता है. वहीं, पनीर प्रोटीन का अच्छा स्रोत है. इसलिए यह मोमोज स्वाद के साथ-साथ पोषण भी देते हैं और मैदे से बने पारंपरिक मोमोज की तुलना में बेहतर ऑप्शन हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »