Makka Methi Paratha Recipe: आलू-गोभी के पराठे भूल जाएंगे, जब खाएंगे मक्का-मेथी का कुरकुरा पराठा

Makka Methi Paratha Recipe: गरमागरम पराठे खाने का मजा ही अलग होता है. सुबह के नाश्ते में अगर कुछ टेस्टी और अलग खाने का मन है तो मक्का-मेथी का पराठा ट्राई कर सकते हैं. मक्के के आटे और ताजी मेथी से बना यह पराठा स्वाद में लाजवाब लगता है.

Advertisement
मक्के के आटे और मेथी से बनाएं कुरकुरे पराठे (Photo- ITG) मक्के के आटे और मेथी से बनाएं कुरकुरे पराठे (Photo- ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 5:40 PM IST

Makka Methi Paratha Recipe: सुबह के नाश्ते में पराठा सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले नाश्तों में से एक है. आमतौर पर लोग आलू, गोभी और मूली के पराठे बनाकर खाते हैं लेकिन अगर आप इस बार कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो मक्का-मेथी का पराठा बना सकते हैं. मक्के के आटे और ताजी मेथी से बना यह पराठा खाने में काफी टेस्टी होता है. मेथी की हल्की खुशबू और अजवाइन का स्वाद इसे और भी खास बना देते हैं. 

Advertisement

इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं है. घर में मौजूद कुछ आम चीजों से आप इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं. आप मक्का-मेथी के पराठे को दही, सफेद मक्खन, अचार या हरी चटनी के साथ परोस सकते हैं. तो आइए जानते हैं घर पर टेस्टी मक्का-मेथी का पराठा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होगी.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)

1 कप मक्के का आटा

1 कप कटी हुई ताजी मेथी

स्वादानुसार नमक

स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर

स्वादानुसार अजवाइन

जरूरत के अनुसार गुनगुना पानी

पराठा सेंकने के लिए तेल या घी

मक्के के आटे और मेथी से पराठा कैसे बनाएं?

  1. सबसे पहले एक बर्तन में मक्के का आटा और बारीक कटी हुई मेथी डालें. अब इसमें नमक, लाल मिर्च पाउडर और अजवाइन मिलाकर अच्छी तरह मिक्स कर लें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा गुनगुना पानी डालते हुए आटे को गूंथ लें. मक्के का आटा गेहूं के आटे की तरह आसानी से नहीं बंधता, इसलिए इसे धीरे-धीरे गूंथें.
  2. अब आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लें. मक्के का आटा टूट सकता है, इसलिए लोई को हाथों से थपथपाकर या प्लास्टिक शीट के बीच रखकर धीरे-धीरे पराठे का आकार दें.
  3. इसके बाद तवा गरम करें और उस पर थोड़ा तेल या घी लगाएं. 
  4. तैयार पराठे को तवे पर डालें और मध्यम आंच पर सेंकें. जब पराठा एक तरफ से पक जाए तो उसे पलट दें. दूसरी तरफ भी थोड़ा तेल या घी लगाकर दोनों तरफ से अच्छी तरह सेंक लें. पराठे पर हल्के सुनहरे धब्बे आने और अच्छी तरह पकने के बाद इसे तवे से उतार लें.
  5. गरमागरम मक्का-मेथी के पराठे तैयार हैं. इन्हें दही, मक्खन या हरी चटनी के साथ परोसें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »