Maharashtrian Thalipeeth Recipe: सुबह नाश्ते में बनाएं महाराष्ट्रीयन स्टाइल थालीपीठ, इसका चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

Maharashtrian Thalipeeth Recipe: महाराष्ट्र की पारंपरिक डिश थालीपीठ स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल है. कई तरह के आटे और मसालों से बनने वाला यह हेल्दी नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करता है.

Advertisement
महाराष्ट्र की फेमस थालीपीठ बनाने का आसान तरीका (Photo-ITG) महाराष्ट्र की फेमस थालीपीठ बनाने का आसान तरीका (Photo-ITG)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 7:16 AM IST

Maharashtrian Thalipeeth Recipe: नाश्ता दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है. अगर आप रोज-रोज सुबह चीला या पराठा खाकर बोर हो गए हैं और कुछ नया, हेल्दी और स्वादिष्ट ट्राई करना चाहते हैं तो थालीपीठ आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. महाराष्ट्र की यह पारंपरिक डिश कई तरह के आटे और हल्के मसालों से बनाई जाती है.

यही वजह है कि यह खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होती है. इसे बनाना भी आसान है और यह लंबे समय तक पेट भरा रखने में भी मदद करती है. आइए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है और यह बनता कैसे है.

Advertisement

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप ज्वार का आटा
¼ कप गेहूं का आटा
¼ कप बाजरा का आटा
¼ कप चावल का आटा
¼ कप बेसन
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 बारीक कटा प्याज
2 बारीक कटी हरी मिर्च
बारीक कटा हरा धनिया
¼ छोटा चम्मच हल्दी
½ छोटा चम्मच जीरा पाउडर
½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर
¼ छोटा चम्मच अजवाइन
2 छोटे चम्मच सफेद तिल
1 चुटकी हींग
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार तेल
जरूरत के अनुसार पानी

महाराष्ट्र की थालीपीठ बनाते कैसे हैं?

  1. थालीपीठ बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ज्वार, गेहूं, बाजरा, चावल का आटा और बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  2. अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, अजवाइन, हींग और नमक डालें. फिर बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया और तिल मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स करें.
  3. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मुलायम आटा गूंथ लें.
  4. अब बटर पेपर या प्लास्टिक शीट पर थोड़ा तेल लगाएं. आटे की एक लोई रखें और हाथों की मदद से उसे हल्का दबाते हुए पतला फैला लें. ऊपर से 2-3 छोटे छेद कर दें, ताकि यह अच्छी तरह सिक जाए.
  5. एक नॉनस्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. अब सावधानी से थालीपीठ को तवे पर डालें और मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंक लें.
  6. जब थालीपीठ अच्छी तरह पक जाए तो इसे प्लेट में निकालें और दही, हरी चटनी, सफेद मक्खन या अचार के साथ गरमा-गरम परोसें. यह हेल्दी नाश्ता बच्चों और बड़ों, दोनों को पसंद आएगा.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »