Suji Besan Chilla Recipe: सुबह अगर आपको भी घर से जल्दी निकलना होता है और समझ नहीं आता कि क्या बनाएं तो चीला आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. आज हम आपको सूजी-बेसन का क्रिस्पी चीला बनाना बताएंगे. इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता और इसमें सब्जियां डालकर इसे और पौष्टिक बनाया जा सकता है. सूजी और बेसन से तैयार यह चीला बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से सॉफ्ट होता है. इसे आप हरी चटनी, दही या टमाटर सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं घर पर सूजी-बेसन चीला कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.
इंग्रेडिएंट्स (ingredients)
1/2 कप सूजी
1/2 कप बेसन
2 बड़े चम्मच दही
1 प्याज, बारीक कटा हुआ
2 से 3 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
1 टमाटर, बारीक कटा हुआ
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
1 चम्मच अदरक, कद्दूकस किया हुआ
2 चम्मच धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई
1 गाजर, कद्दूकस की हुई
1 शिमला मिर्च, बारीक कटी हुई
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
जरूरत के अनुसार पानी
जरूरत के अनुसार तेल
स्वादानुसार नमक
आजतक लाइफस्टाइल डेस्क