एनसीपी (NCP) राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की नातिन और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती सुले शादी के बंधन में बंध गई हैं. रेवती ने 20 जून 2026 को महाराष्ट्रीयन रीति रिवाजों से नागपुर के उद्योगपति सारंग लखानी संग सात फेरे लिए. मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस शाही शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.
रेवती और सारंग की शाही शादी में राजनीति, उद्योग जगत और बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई. शादी में पहुंचे मेहमानों के देसी अंदाज और एथनिक फैशन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. खूबसूरत साड़ियों, ट्रेडिशनल सूट्स और शाही लहंगों में सजे सितारों ने शादी की रौनक कई गुना बढ़ा दी. सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियोज में हर तरफ सेलेब्स का ट्रेडिशनल और फैशनेबल अंदाज छाया हुआ है.
अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और नीता अंबानी-मुकेश अंबानी समेत कई चर्चित चेहरे नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे. वहीं नेताओं और बिजनेस टायकूंस की मौजूदगी ने इस शादी को साल की सबसे चर्चित शादियों में शामिल कर दिया है. अब शादी से सामने आ रहे मेहमानों के देसी लुक्स इंटरनेट पर जमकर चर्चा बटोर रहे हैं. चलिए जानते हैं सुप्रिया सुले की शादी में कौन-कौन पहुंचा और किसने क्या पहना हुआ था.
रेवती सुले की शादी में बच्चन परिवार पूरे स्टाइल से पहुंचा. अमिताभ बच्चन अपनी पत्नी जया बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन के साथ नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. बिग बी ने शादी के लिए ऑफ-वाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था, जिसे उन्होंने कलरफुल दुपट्टे के साथ पेयर किया था. वहीं जया बच्चन की बात करें तो उन्होंने पिंक कलर की साड़ी पहनी थी, जिस पर जोल्डन वर्क हो रखा था. उन्होंने अपने लुक को बालों में गजरा लगाकर और गले में सोने का नेकलेस पहनकर कंप्लीट किया.
नीता अंबानी ने रेवती सुले की शादी में अपने पति मुकेश अंबानी संग एंट्री ली. नीता अंबानी ने क्रीम कलर की बेहद खूबसूरत सिल्क साड़ी पहनी थी. ये एक ट्रेडिशनल हैंडलूम कापसे पैठणी सिल्क साड़ी थी, जिस पर बेहद बारीक और खूबसूरत ट्रेडिशनल कढ़ाई की गई थी. उन्होंने अपनी साड़ी को मल्टी-कलर्ड स्टेटमेंट जेमस्टोन नेकलेस के साथ पेयर किया था. मुकेश अंबानी ब्लैक कलर के क्लासिक बंदगला सूट और रेड पॉकेट स्क्वायर में दिखे.
नीता अंबानी और मुकेश अंबानी के साथ उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी और बहू राधिका अंबानी भी पहुंचे थे. राधिका ने हैवी एम्ब्रॉयडरी वाली क्रीम-सिल्वर साड़ी पहनी थी, जो बेहद खूबसूरत तरीके से चमक रही थी. वहीं अनंत ने ब्लैक कुर्ता-पायजामा के साथ एक बेहद खूबसूरत एम्ब्रॉयडरी वाली नेहरू जैकेट कैरी की थी.
रेवती सुले की शादी में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव और बेटी अदिति यादव संग पहुंचे थे. अखिलेश जहां वाइट कुर्ता-पायजामा और ब्लैक नेहरू जैकेट में दिखे, वहीं डिंपल यादव पेस्टल पिंक कलर की साड़ी में खूबसूरत लगीं. अदिति यादव को सिंपल सा वाइट कलर का सूट पहने देखा गया.
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस शरद पवार की नातिन की शादी में अपनी पत्नी अमृता फडणवीस और बेटी दिविजा फडणवीस के साथ पहुंचे थे. अमृता और दिविजा को शादी में पिंक कलर के लहंगों में ट्विनिंग करते देखा गया. मां-बेटी की ये जोड़ी पिंक कलर के लहंगों में बहुत ही खूबसूरत लग रही थी.
समाजवादी पार्टी की सांसद और भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह की मंगेतर प्रिया सरोज भी सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में पहुंची थीं. शादी में प्रिया का साड़ी लुक देखने को मिला, जिसमें वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं. प्रिया ने इस खास मौके के लिए मेहंदी ग्रीन कलर की साड़ी पहनी थी, जिसके बॉर्डर पर कढ़ाई की गई थी. उन्होंने साड़ी को डार्क ग्रीन कलर के ब्लाउज और खुले बालों के साथ पेयर किया.
शरद पवार की नातिन की शादी में गौतम अडाणी ने भी अपनी पत्नी के साथ शिरकत की. गौतम अडाणी के जहां ब्लैक कलर का बंदगला सूट पहने देखा गया, वहीं उनकी पत्नी ने ऑफ-वाइट कलर की साड़ी पहनी हुई थी, जिसके आधे हिस्से पर फूलों का पैटर्न बना था.
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती की शादी में नेता विपक्ष राहुन गांधी ने भी शिरकत की. राहुल गांधी को वाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहने इवेंट में पहुंचे देखा गया.
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान को रेवती सुले की शादी में जमकर थिरकते हुए देखा गया. सिंगर राहुल वैद्य द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में शाहरुख को ब्लैक कलर का टू पीस सूट पहने रेवती और सारंग संग डांस करते देखा जा सकता है.
कपूर खानदान से सुप्रिया सुले की बेटी की शादी में रणबीर कपूर ने शिरकत की. रणबीर ने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ था. अभिनेता ऑल-ब्लैक लुक में बेहद हैंडसम लग रहे थे. उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए चश्मा भी लगाया हुआ था.
रणबीर कपूर की बुआ रीमा जैन भी शादी में पहुंचीं. उन्होंने शादी के फंक्शन तक स्कूटर पर अपने पोते के साथ बैठकर जाते देखा गया. उन्होंने पीच कलर का हैवी एंब्रॉडेड सूट पहना हुआ था.
रीमा जैन के बड़े बेटे और रणबीर कपूर के भाई अरमान जैन भी अपनी पत्नी अनीसा मल्होत्रा जैन के साथ शादी में पहुंचे. अनीसा ने पर्पल कलर का लहंगा पहना हुआ था. उनके लहंगे को सिल्वर धागों की बारीक कढ़ाई से सजाया गया था. वहीं अरमान की बात करें तो उन्हें वाइट कलर का कुर्ता-पायजामा पहना था. इसके ऊपर उन्होंने पिंक कलर का कोट पहना था.
बोनी कपूर भी रेवती सुले को आशीर्वाद देने पहुंचे थे. उन्होंने वाइट शर्ट और ब्लैक पैंट के साथ ब्लू वेलवेट कोट पहना था, जिसमें वो हैंडसम लग रहे थे.