Advertisement

फैशन

हरियाली तीज पर छाईं कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता, डेनिम सूट-फरसी सलवार में दिखा रॉयल लुक, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 15 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 3:37 PM IST
  • 1/9

Agrata Sharma Hariyali Teej Look: मशहूर कवि कुमार विश्वास की बेटी अग्रता शर्मा अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं, उनसे जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबर को जानने के लिए लोग काफी एक्साइटेड भी रहते हैं. हाल ही में अग्रता ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो यूट्यूबर नीतू बिष्ट की देवरानी और कुछ लोगों के साथ हरियाली तीज सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं. उन्होंने हरियाली तीज पर ट्रेडिशन लुक से हटकर एक स्टाइलिश इंडो-वेस्टर्न लुक अपनाया, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. आइए उनके लुक बारे में डिटेल में जानते हैं. 

(PHOTO: Instagram@agratasharmma))
 

  • 2/9

हरियाली तीज पर अग्रता शर्मा ने पारंपरिक साड़ी और लहंगे से हटकर डेनिम को अपने फेस्टिव लुक कैरी किया. उनका यह इंडो-वेस्टर्न अंदाज ट्रेडिशनल फैशन में मॉडर्न ट्विस्ट लोगों को काफी इंप्रेस कर रहा है. 

(PHOTO: Instagram@agratasharmma))
 

  • 3/9

अग्रता ने ‘सखी डेनिम कुर्ता विद फरसी सलवार’ सेट पहना.नीले डेनिम कुर्ते पर योक और हेमलाइन में की गई हैवी एम्ब्रॉयडरी के साथ गुलाबी टैसेल्स उनके आउटफिट को यूथफुल और स्टाइलिश टच दे रहे थे. 

(PHOTO: Instagram@agratasharmma))
 

Advertisement
  • 4/9

ग्लॉसी लिप्स, सॉफ्ट ब्लश और माथे पर छोटी सी बिंदी के साथ उन्होंने अपने नेचुरल लुक को कंप्लीट किया.ओपन वेवी हेयरस्टाइल ने उनके फेस्टिव लुक को और एलिगेंट बना दिया.

(PHOTO: Instagram@agratasharmma))
 

  • 5/9

डेनिम कुर्ते के साथ उन्होंने मैचिंग डेनिम फरसी सलवार ने पूरे लुक को खूबसूरत एथनिक फील दी.मॉडर्न फैब्रिक के बावजूद फर्शी सिल्हूट ने आउटफिट को पारंपरिक टच भी दिया. 

(PHOTO: Instagram@agratasharmma))
 

  • 6/9

कूल ब्लू डेनिम कुर्ता और सलवार के साथ अग्रता ने ऑलिव ग्रीन एम्ब्रॉयडर्ड दुपट्टा कैरी किया था, जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था.  हैवी गोटा-पत्ती और जरी वर्क वाला यह दुपट्टा उनके लुक रॉयल फील भी दे रहा था.

(PHOTO: Instagram@agratasharmma))
 

Advertisement
  • 7/9

अग्रता ने अपने लुक को और ग्लैमरस बनाने के लिए ब्राइट हॉट पिंक हैंडबैग स्टाइल किया. बैग का कलर कुर्ते पर लगे गुलाबी टैसेल्स से मैच कर रहा था, जिससे पूरा लुक कोऑर्डिनेटेड नजर आया. 

(PHOTO: Instagram@agratasharmma))
 

  • 8/9

फैशन लवर्स के बीच चर्चा में बने इस ‘सखी डेनिम कुर्ता विद फरसी सलवार’ सेट की सेल प्राइस ₹15,950 बताई गई है.इसका डिजाइन उन लोगों को खासा पसंद आ सकता है, जो फेस्टिव वियर में कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं. कुमार विश्वास जैसे जाने-माने कवि की बेटी होने के नाते अग्रता का सूट काफी सस्ता है, लेकिन उन्होंने साबित कर दिया है चाहे सूट की कीमत कितनी हो, लेकिन अगर उसे सही से स्टाइल किया जाए तो वो रॉयल लुक दे सकता है.

(PHOTO:Instagram@agratasharmma)
 

  • 9/9

अग्रता शर्मा के साथ झूले पर मशहूर यूट्यूबर नीतू बिष्ट संदीपिका शर्मा बैठी नजर आ रही हैं. यह संदीपिका की पहली तीज है, जिसे उन्होंने खास अंदाज में मनाया. 

(PHOTO:Instagram@agratasharmma)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement