Advertisement

फैशन

मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं अनन्या बिरला, बड़े-बड़े ईयररिंग और वेलवेट सूट में दिखा रॉयल अंदाज, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 23 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 9:46 PM IST
  • 1/8

महादशमी के मौके पर मुंबई में मां दुर्गा को विदाई देने के लिए कई सेलिब्रेटीज नॉर्थ बॉम्बे दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे. जहां  देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक कुमार मंगलम बिरला की बेटी और एंटरप्रेन्योर अनन्या बिरला भी मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पंडाल पहुंचीं, इस दौरान उन्होंने अपने पारंपरिक और खूबसूरत अंदाज से सबका ध्यान खींच लिया. 

  • 2/8

इस बार उनके एथनिक लुक ने खास ध्यान खींचा. मैरून वेलवेट सूट, गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और पर्ल जूलरी में अनन्या का अंदाज बेहद रॉयल नजर आया. मां दुर्गा की मूर्ति के सामने हाथ जोड़कर अनन्या का संस्कारी लुक भी लोगों को देखने को मिल रहा है. 

  • 3/8

अनन्या बिरला ने महादशमी के लिए मैरून कलर का वेलवेट सूट पहना था.उनके कुर्ते का ऊपरी हिस्सा इसकी सबसे खासियत रही, जिस पर खूबसूरत काम हो रखा था. सूट के साथ में उन्होंने जड़ी हुई जूतिया पहन रखी हैं, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्टली मैच कर रही है. 

Advertisement
  • 4/8

इस कुर्ते फ्रंट पर बारीक गोल्डन एम्ब्रॉयडरी और मोतियों का काम किया गया था, जो आउटफिट को पारंपरिक और एलिगेंट लुक दे रहा था. कुर्ते और दुपट्टे पर लगी गोटा-पट्टी बॉर्डर ने इसकी खूबसूरती को और बढ़ाया.
 

  • 5/8

अनन्या ने अपने कुर्ते को ट्रेडिशनल धोती स्टाइल सलवार के साथ पेयर किया था. सलवार के निचले हिस्से पर किया गया हैवी वर्क पूरे आउटफिट को एक खास लुक दे रहा था.

  • 6/8

अनन्या ने अपने आउटफिट के साथ बड़े पर्ल झुमके पहने. इसके अलावा विंटेज स्टाइल के कंगन और रूबी एंड एम्बर्ल्ड स्टेटमेंट रिंग्स पहन रखी थीं, जो उनके एथनिक लुक को रॉयल टच दे रहे थे.

Advertisement
  • 7/8

मेकअप और हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने बालों को सेंटर पार्टिंग के साथ सॉफ्ट कर्ल्स में खुला रखा. हल्का ब्लश, न्यूड लिपस्टिक और माथे पर कुमकुम का तिलक उनके लुक को निखार रहा था.
 

  • 8/8

मैचिंग दुपट्टे को उन्होंने सलीके से कैरी किया, जिससे उनका एथनिक लुक और निखरकर सामने आया.अनन्या यह ट्रेडिशनल अवतार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है और इस दौरान उन्होंने अयान मुखर्जी और तनीषा मुखर्जी से भी खास मुलाकात की.
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement