Advertisement

फैशन

शादी के बाद ट्रंप परिवार की नई बहू का ग्लैमरस अंदाज, मिनी स्कर्ट में जूनियर संग दिए रोमांटिक पोज, देखें photos

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:16 PM IST
  • 1/8

अमेरिका के प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने अपनी मंगेतर बेटिना एंडरसन के साथ फाइनली शादी कर ली है. कपल की इंटीमेट लीगल मैरिज की ऑफिशियल तस्वीरें तो सामने नहीं आईं, लेकिन हाल ही में न्यूली-वेड हसीना का अपनी वेडिंग रिंग फ्लॉन्ट करना और सोशल मीडिया पर सरनेम चेंज करना, टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ था. इसी बीच बेटिना ने अपने इस नए सफर की कुछ बेहद ग्लैमरस और रोमांटिक तस्वीरें शेयर कर इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है.
 

(PHOTO: Instagram@bettinatrump)
 

  • 2/8

शादी के बाद अब ट्रंप परिवार की इस नई बहू का अल्ट्रा-मॉडर्न फैशन सेंस हर तरफ लाइमलाइट बटोर रहा है. जहां बेटिना अपनी फ्लर्टी स्कर्ट्स में स्टनिंग लग रही थीं, वहीं ट्रंप जूनियर का कूल और रिलैक्स्ड वेकेशन अवतार भी देखने लायक था. 

(PHOTO: Instagram@bettinatrump)
 

  • 3/8

बेटिना ने अपनी इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिनमें वो फैमिली और फ्रेंड्स के साथ चिल करती दिख रही हैं. उनके पहले लुक की बात करें, तो उन्होंने पाउडर ब्लू कलर का एक स्टनिंग को-ऑर्ड सेट कैरी किया, जो बेहद फ्रेश और एलिगेंट वाइब्स दे रहा था. ओवरसाइज्ड शर्ट के साथ मैचिंग रैपअप मिनी स्कर्ट पहनी थी, जिस पर शेल और बीडेड एम्बेलिशमेंट की खूबसूरत डिटेलिंग थी.
 

(PHOTO: Instagram@bettinatrump)
 

Advertisement
  • 4/8

इस लुक को और भी अट्रैक्टिव बनाने के लिए बेटिना ने शर्ट को वन-साइड टक-इन करके एक रिलैक्स्ड और एफर्टलेस फॉल दिया. शर्ट के कॉलर, बटन्स और पॉकेट्स पर बनी सी-शेल डिटेलिंग बेहद यूनिक थी. वहीं, उनकी नॉट-डिटेलिंग वाली रैपअप मिनी स्कर्ट का बो पैटर्न लुक में एक्स्ट्रा ग्लैम ऐड कर रहा था.

 

(PHOTO: Instagram@bettinatrump)
 

  • 5/8

अपने इस समरी लुक को एक्सेसराइज करने के लिए बेटिना ने वाइट कैट-आई सनग्लासेस और मिनिमल स्ट्रैपी फ्लैट सैंडल्स पहनी हैं. जूलरी के नाम पर उन्होंने सिर्फ डायमंड रिंग्स, एक क्लासी ब्रेसलेट, डेलिकेट चेन और स्लीक इयररिंग्स पहने. हेयरस्टाइल में उन्होंने मिडिल पार्टिंग के साथ एक नीट लो-बन बनाया था. 

(PHOTO: Instagram@bettinatrump)
 

  • 6/8

बेटिना का दूसरा वेकेशन लुक भी पहले की तरह ही इम्प्रेसिव था.उन्होंने एक क्रिस्प वाइट शर्ट पहनी, जिस पर वाइब्रेंट लाइम ग्रीन कलर के पाम ट्री प्रिंट्स बने थे.जिसके साथ मैचिंग लाइम ग्रीन रैप मिनी स्कर्ट  पेयर की, जिस पर वर्टिकल लाइन्स का पैटर्न था. शर्ट की रिलैक्स्ड फिटिंग और स्कर्ट की नॉट डिटेलिंग मिलकर एक परफेक्ट वेकेशन वाइब क्रिएट कर रहे थे.
 

(PHOTO: Instagram@bettinatrump)
 

Advertisement
  • 7/8

ओवरसाइज्ड हूप इयररिंग्स, डायमंड रिंग्स और स्लीक ब्रेसलेट उनके आउटफिट के साथ परफेक्टली ट्यून कर रहे थे. नो-मेकअप लुक के साथ उन्होंने अपने इस स्टाइल को सॉफ्ट ग्लैम टच भी दिया. वहीं, उनके हसबैंड डोनाल्ड ट्रंप जूनियर वाइट शर्ट और ब्लैक बॉर्डर डिटेलिंग वाले कंट्रास्ट लुक में काफी डैशिंग और क्लासी लग रहे थे.

(PHOTO: Instagram@bettinatrump)
 

 

  • 8/8

बेटिना का थर्ड लुक काफी अट्रैक्टिव था, उन्होंने वाइट शर्ट पहनी थी, जिस पर ब्लैक, ग्रीन और पर्पल कलर की ग्राफिक डिटेलिंग थी. ब्लैक सनग्लासेस और सिग्नेचर ज्वेलरी के साथ बेटिना ने इसे स्टाइल किया.इस फोटो में जूनियर ट्रंप अपनी नई वाइफ को किस करते नजर आ रहे हैं. वेकेशन की सभी फोटोज में कपल रोमांटिक पोज देते नजर आए. 

Donald Trump Jr Bettina Anderson 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement