Advertisement

फैशन

23 साल पुराना विंटेज सूट, 48 हजार का चश्मा, किलर लगीं करीना कपूर, बॉस लेडी बन तोड़ा 'दायरा'

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:44 AM IST
  • 1/8

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश और फैशनेबल अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली करीना कपूर खान जब भी किसी इवेंट में पहुंचती हैं, उनका लुक चर्चा में आ ही जाता है. एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला. अपनी अपकमिंग फिल्म 'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च पर करीना ने ऐसा आउटफिट पहना, जिसने लोगों को विटेंज फैशन की याद दिला दी. खास बात ये है कि उनका ये पैंट-सूट कोई नया डिजाइन नहीं, बल्कि 'Versace' के 2003 के कलेक्शन का हिस्सा है.

  • 2/8

करीना ने 23 साल पुराने लेकिन बेहद स्टाइलिश सूट को अपने अंदाज में कैरी किया और साबित कर दिया कि अच्छा फैशन कभी पुराना नहीं होता. वो जैसे ही इवेंट में पहुंचे सोशल मीडिया पर उनके लुक की चर्चा जोरों पर होने लगी. करीना के फैंस उनके लुक की तारीफ करने लगे और उन्हें 'आइकॉनिक बेबो' कह रहे हैं. चलिए जानते हैं करीना ने 'दायरा' ट्रेलर लॉन्च में क्या पहनकर लोगों को इंप्रेस किया.

  • 3/8

2003 का Versace सूट पहनकर पहुंचीं करीना
करीना ने 'दायरा' के मुंबई ट्रेलर लॉन्च के लिए ऑलिव ग्रीन कलर का Versace पैंटसूट चुना. ये सूट Versace के Fall/Winter 2003 कलेक्शन का हिस्सा है. यानी जिस डिजाइन को करीब 23 साल पहले फैशन की दुनिया में पेश किया गया था, उसे शानदार ढंग से पहनकर बेबो ने 2026 में फिर चर्चा बटोर ली. 

Advertisement
  • 4/8

करीना के सूट में फिटेड ब्लेजर के साथ मैचिंग ट्राउजर है. उनका ब्लेजर इतना स्टाइलिश है देखते ही कोई भी फैन हो जाएगा. ब्लेजर के सामने जिप और लेदर हार्नेस जैसी डिटेलिंग दी गई है, जो लुक को बोल्ड और स्टाइलिश बना रही है. ऑलिव ग्रीन रंग और फिटेड डिजाइन की वजह से ये आउटफिट काफी दमदार नजर आ रहा था.

  • 5/8

करीना का ये आउटफिट सिर्फ फैशन के लिहाज से ही खास नहीं था, बल्कि उनकी फिल्म के किरदार से भी काफी मेल खा रहा था. 'दायरा' में करीना एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगी.

ऐसे में सूट की मिलिट्री इंस्पायर्ड डिटेलिंग और ऑलिव ग्रीन रंग उनके किरदार की कमांडिंग पर्सनैलिटी से जुड़ा हुआ नजर आया. यही वजह है कि उनका ये लुक ग्लैमरस होने के साथ-साथ काफी दमदार भी लगा.

  • 6/8

करीना के लुक को रिया कपूर ने स्टाइल किया था. रिया ने इस विटेंज सूट को लुक का सेंटर रखते हुए बेहद मिनिमल तरह से एक्ट्रेस को स्टाइल किया. करीना ने बहुत ज्यादा एक्सेसरीज नहीं पहनी थीं. उन्होंने Mhari के Irodori इयररिंग्स पहने, जिनकी कीमत करीब 14,847 रुपये बताई जा रही है. इसके साथ Studio Renn की रिंग और Oliver Peoples के 1977 C सनग्लासेस कैरी किए, जिनकी कीमत $514 यानी लगभग 48,834.99 रुपये है.

Advertisement
  • 7/8

करीना ने मेकअप और हेयरस्टाइल को भी सिंपल रखा, ताकि पूरा ध्यान उनके स्टाइलिश सूट पर रहे. उन्होंने अपने बालों को साइड पार्टिंग करते हुए खुला छोड़ा हुआ था. 

  • 8/8

ग्लोइंग बेस, हल्की स्मोकी आईज और न्यूड लिप्स के साथ उन्होंने अपना मेकअप पूरा किया. यानी पूरा लुक ऐसा था जिसमें ओल्ड हॉलीवुड जैसा ग्लैमर और मॉडर्न बॉस लेडी वाला अंदाज दोनों नजर आए.

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement