Advertisement

फैशन

बोल्ड लुक में छाईं अर्शदीप सिंह की GF समरीन, मिनी ड्रेस के साथ कैरी किया लग्जरी बैग, PHOTOS

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:48 PM IST
  • 1/8

भारतीय क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने गर्लफ्रेंड और मॉडल-एक्ट्रेस समरीन कौर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है. दोनों अपने रिश्ते को लेकर अक्सर चर्चाओं में बने रहते हैं और इन दोनों की जोड़ी फैंस को भी खूब पसंद आती है. हालांकि इस बार समरीन अपने बोल्ड लुक को लेकर फैंस के बीच छाई हुई हैं. 

(PHOTO: Instagram@samreenkaur__) 
 

  • 2/8

मॉडल-एक्ट्रेस  समरीन कौर अक्सर अपने बेहतरीन फैशन सेंस और ग्लैमरस लुक को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में सामने आई इस नई तस्वीर में समरीन का ऑल-ब्लैक एलिगेंट अवतार सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.

(PHOTO: Instagram@samreenkaur__) 
 

  • 3/8

समरीन ने नाइट-आउट के लिए एक क्लासिक और मिनिमल ब्लैक हाफ-स्लीव मिनी ड्रेस पहन रखी है और ड्रेस का कट और फिटिंग उनके फिगर को परफेक्टली कॉम्प्लीमेंट भी कर रहा है. सॉफ्ट वेवी ओपन हेयर्स और फ्लॉलेस और ग्लोइंग बेस मेकअप उनके लुक को परफेक्ट बना रहा है.

(PHOTO: Instagram@samreenkaur__) 
 

Advertisement
  • 4/8

अपने इस सिंपल और क्लासी ब्लैक आउटफिट के साथ एक्ट्रेस समरीन ने स्काई ब्लू कलर का क्रिश्चियन डिओर का स्लिंग बैग पेयर किया है. बैग की गोल्ड चेन स्ट्रैप और लाइट कलर पूरे लुक को लग्जरी बना रहा है. 

(PHOTO: Instagram@samreenkaur__) 
 

  • 5/8

अर्शदीप ने अपनी गर्लफ्रेंड समरीन कौर के साथ अपनी दो फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी. एक फोटो में दोनों एक-दूसरे की आंखों में बड़े प्यार देखते नजर आ रहे थे. दोनों फोटो के साथ कैप्शन में माई पर्सन लिखा था.

(PHOTO: Instagram@samreenkaur__) 
 

  • 6/8

अर्शदीप और समरीन की लव स्टोरी के चर्चे आईपीएल 2026 में खूब हुए. इस दौरान दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट भी किया गया था. तभी से इनके रिश्ते को लेकर लोग कयास लगाने लगे थे, अब दोनों ने इसे ऑफिशियल कर दिया है.

(PHOTO: Instagram@samreenkaur__) 
 

Advertisement
  • 7/8

समरीन ने इंस्टाग्राम पर भी IPL 2026 में मैच देखते हुए अपनी कई फोटोज स्टेडियम से शेयर की थीं. इतना ही नहीं कई बार दोनों को धर्मशाला में भी घूमते हुए फोटोज और वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हुए थे.

(PHOTO: Instagram@samreenkaur__) 
 

  • 8/8

समरीन का हर लुक फैंस का ध्यान खींच लेता है, लेकिन इस बार उनके मिनी ड्रेस में तो बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. इंटरनेट पर उनकी फोटो खूब वायरल भी हो रही हैं.

(PHOTO: Instagram@samreenkaur__) 
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement