Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मॉनसून की एंट्री, रुद्रप्रयाग समेत इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में मॉनसून की बारिश ने गर्मी से राहत दी है. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर समेत कई जिलों में अगले चार दिनों तक बारिश का अनुमान है. प्रशासन ने लोगों से नदियों, नालों और भूस्खलन वाले इलाकों में सतर्क रहने की अपील की है.

Advertisement
Rain alert in Uttarakhand, weather Forecast (File Photo- ITG) Rain alert in Uttarakhand, weather Forecast (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • देहरादून,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:16 AM IST

उत्तराखंड में आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने 30 जून को दस्तक दे दी है. इसके साथ ही भारी बारिश शुरू हो गई है और लोगों को गर्मी एवं उमस से राहत मिली है. देहरादून मौसम केंद्र ने बताया कि राज्य के बाकी बचे हिस्सों में भी अगले दो-तीन दिनों में मॉनसून पहुंचने की संभावना है.

भारतीय मौसम विभाग (IMD) देहरादून ने रुद्रप्रयाग जिले में अगले चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए नदियों, नालों और भूस्खलन वाले इलाकों में जाने से बचने की सलाह दी है. 

Advertisement

करीब 10 दिन की देरी से उत्तराखंड पहुंचे मॉनसून के साथ अब प्रदेशभर में झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है. मौसम विभाग (IMD) ने अगले कुछ दिनों में कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग (IMD) ने देहरादून और बागेश्वर जिलों में बुधवार, 1 जुलाई के लिए कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. जबकि टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ और हरिद्वार जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी है. 

मुंबई में नहीं थम रहा बारिश का सिलसिला, अंधेरी सबवे बंद, इन इलाकों में IMD की चेतावनी
 

मंगलवार को कितनी बारिश हुई?
मौसम केंद्र के अनुसार, मंगलवार को विभिन्न जगहों पर अच्छी बारिश दर्ज की गई है. चंपावत में 60 मिमी,  देहरादून में 57.8 मिमी, कालसी में 49 मिमी  और चकराता में 14 मिमी बारिश हुई है. देहरादून में मंगलवार को दिन का तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा है.

Advertisement

मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से पहाड़ी इलाकों में यात्रा करते समय सतर्कता बरतने की अपील की है. दरअसल, भारी बारिश से निचले इलाकों में पानी भरने और ऊंचाई वाले इलाकों में भूस्खलन की आशंका है. 

किस दिशा में आगे बढ़ रहा है मॉनसून?
मौसम विभाग के अनुसार, 30 जून को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों के साथ उत्तराखंड के अधिकांश क्षेत्रों तक पहुंच गया है. मॉनसून की उत्तरी सीमा सूरत, इंदौर, सागर, सीधी, आजमगढ़, अयोध्या, बरेली, देहरादून और मंडी से होकर गुजर रही है. बता दें कि आमतौर पर उत्तराखंड में मॉनसून 20 जून के आसपास पहुंच जाता है, लेकिन देश भर में इस बार मॉनसून की रफ्तार सुस्त है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »