मैनपुरी उपचुनाव: 'जिस बाग को नेता जी ने सींचा...', डिंपल के सपोर्ट में शिवपाल यादव का ट्वीट, अखिलेश से भी मिले

मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा है. 5 दिसंबर को इस पर मतदान होना है. इससे पहले अखिलेश यादव परिवार को एक करने की कवायद में जुट गए हैं. इसी क्रम में अखिलेश यादव ने शिवपाल यादव से सैफई में मुलाकात की. इस दौरान डिंपल भी उनके साथ रहीं.

Advertisement
शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे अखिलेश और डिंपल शिवपाल यादव से मिलने पहुंचे अखिलेश और डिंपल

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 17 नवंबर 2022,
  • अपडेटेड 4:35 PM IST

उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट पर उपचुनाव से पहले सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अपने चाचा शिवपाल यादव को मनाने की कवायद में जुट गए हैं. इसी क्रम में उन्होंने गुरुवार को सैफई में प्रसपा चीफ शिवपाल यादव से मुलाकात की. इस दौरान डिंपल यादव भी उनके साथ रहीं. मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी सीट पर उपचुनाव हो रहा है. सपा ने डिंपल यादव को इस सीट से उतारा है. जबकि बीजेपी ने रघुराज शाक्य को टिकट दिया है. 

Advertisement

 

इससे पहले सपा ने मैनपुरी में स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की थी. इस लिस्ट में शिवपाल यादव का भी नाम शामिल है. इस लिस्ट में अखिलेश यादव, आजम खान, जया बच्चन समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं. 

शिवपाल ने किया था डिंपल के समर्थन का ऐलान

इससे पहले शिवपाल यादव ने बुधवार को सैफई में प्रसपा के कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी. इस बैठक में उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मैनपुरी में डिंपल का समर्थन करने के लिए कहा था.

डिंपल के नामांकन में शामिल नहीं हुए थे शिवपाल

अखिलेश यादव और शिवपाल यादव की आपसी अनबन काफी पुरानी है. लेकिन मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद माना जा रहा था कि चाचा-भतीजे सारी अदावत को भुलाकर एक साथ आ जाएंगे. मुलायम सिंह के अंतिम संस्कार से लेकर अस्थि कलश विसर्जन और शांति पाठ तक शिवपाल यादव-अखिलेश यादव के बीच प्यार दिखा था, जिसके बाद कयास लग रहे थे कि चाचा-भतीजे के बीच तल्खियां मिट गई हैं और मुलायम कुनबा फिर से एकजुट है. लेकिन डिंपल यादव के मैनपुरी में उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करते वक्त न तो शिवपाल यादव दिखे थे और न ही उनके बेटे आदित्य यादव. इसके बाद से शिवपाल की नाराजगी के कयास लगाए जा रहे थे.

Advertisement

हालांकि, रामगोपाल यादव ने यह बात जरूर कही है कि शिवपाल यादव से पूछकर ही डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया गया है. अखिलेश यादव भी शिवपाल सिंह के न आने के सवाल पर बचते नजर आए. उन्होंने कहा था कि मुलायम परिवार में सब ठीक है और चुनाव प्रचार में सब लोग नजर आएंगे.  

बीजेपी ने शिवपाल के करीबी को दिया टिकट

बीजेपी ने सपा के गढ़ मैनपुरी में सेंध लगाने के लिए रघुराज शाक्य को टिकट दिया है. रघुराज शिवपाल यादव के करीबी हैं. वे सपा से दो बार सांसद भी रह चुके हैं. जब शिवपाल यादव ने प्रसपा का गठन किया था, तो रघुराज सपा से प्रसपा में आ गए थे. हालांकि, 2022 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले वे प्रसपा से बीजेपी में शामिल हो गए. रघुराज शाक्य ने शिवपाल को अपना राजनीतिक गुरु बताया था. उन्होंने कहा था कि वे शिवपाल यादव से आशीर्वाद लेने जाएंगे. 




 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »