स्वतंत्रता दिवस की तैयारी कर रही थी तीसरी क्लास की बच्ची, पेड़ की डाल गिरने से मौत

तेलंगाना में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान एक सरकारी स्कूल में हुए हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य छात्र घायल हो गए हैं.

Advertisement
कबड्डी खेल रही थी आठ साल की हलीमा (Photo: ITG) कबड्डी खेल रही थी आठ साल की हलीमा (Photo: ITG)

अब्दुल बशीर

  • हैदराबाद,
  • 14 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 5:33 PM IST

तेलंगाना के यदाद्री भुवनगिरी जिले में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी के दौरान हुए हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई. यह हादसा यदाद्री भुवनगिरी जिले के भोंगीर कस्बे में बगायत प्राइमरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान हुआ. घटना उस समय हुई जब बगायत के सरकारी प्राइमरी स्कूल के बच्चे स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी कर रहे थे.

Advertisement

बताया जाता है कि स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर होने वाली गतिविधियों की तैयारी चल रही थी. खेल गतिविधियों में हिस्सा ले रहे छात्र तैयारियों में जुटे थे. छात्र कबड्डी खेल रहे थे और इसी दौरान स्कूल परिसर स्थित एक नीम के पेड़ की डाली अचानक टूटकर गिर पड़ी. पेड़ की डाली के नीचे छह छात्र दब गए.

अध्यापकों ने तत्परता दिखाते हुए पेड़ की डाली के नीचे दबे छात्रों को निकाला और उपचार के लिए नजदीकी भोंगीर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. भोंगीर सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों ने तीसरी क्लास की छात्रा आठ साल की हलीमा को गंभीर हालत देख एम्स बीबीनगर रेफर कर दिया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस के लिए लिखना है Essay और स्पीच? ये टॉपिक और आइडिया आएंगे काम

Advertisement

हादसे में एक छात्र का पैर फ्रैक्चर हुआ है, जिसका इलाज एम्स बीबीनगर में चल रहा है. अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों के साथ घर भेज दिया गया.हादसे की सूचना पाकर पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और फिर मौका मुआयना भी किया. एक पुलिस अधिकारी ने कहा है कि घटना की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: इन दो मंदिरों ने 11 अगस्त को क्यों मनाया स्वतंत्रता दिवस? आखिर क्या है इनकी कहानी

पुलिस अधिकारी का कहना है कि जांच में किसी तरह की लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद छात्रों, अभिभावकों और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »