यादाद्री
यादाद्री (Yadadri) भारत के तेलंगाना राज्य का एक जिला है (District of Telangana). जिले का प्रशासनिक मुख्यालय भुवनागिरी टाउन (Bhuvanagiri) में स्थित है (Yadadri Headquarter). जिला सूर्यापेट, नलगोंडा, जंगांव, सिद्दीपेट, मेडचल-मलकजगिरी और रंगारेड्डी जिलों के साथ सीमाएं साझा करता है. यह 11 अक्टूबर 2016 को तेलंगाना के जिलों के एक बड़े पुनर्गठन के दौरान नलगोंडा जिले से बना था (Yadadri District Formation). जिले का क्षेत्रफल 3,091 वर्ग किलोमीटर है (Yadadri Area).
2011 की जनगणना के अनुसार जिले की जनसंख्या 726,465 है (Yadadri Population). जिले का 90.54 प्रतिशत आबादी तेलुगु, 4.97 प्रतिशत लम्बाडी और 3.42 प्रतिशत उर्दू बोलती है (Yadadri Languages).
जिले में भुवनागिरी और चौटुप्पल के दो राजस्व विभाग हैं. इसे 16 मंडलों में उप-विभाजित किया गया है (Yadadri Division).
भुवनागिरी जिला अपने किले से जुड़ा हुआ है जो एक अलग चट्टान पर बनाया गया था. ऐसा माना जाता है कि पश्चिमी चालुक्य शासक त्रिभुवनमल्ला विक्रमादित्य पांचवें ने इस स्थान पर किले का निर्माण करवाया था जिसका नाम उनके नाम पर त्रिभुवनगिरी रखा गया था. बाद में नाम भुवनगिरी और भोंगिर हो गया. यह नलगोंडा जिला मुख्यालय से 67 किलोमीटर की दूरी पर और राज्य की राजधानी हैदराबाद से 48 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है (Yadadri History).
तेलंगाना में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के दौरान एक सरकारी स्कूल में हुए हादसे में एक छात्रा की मौत हो गई है, जबकि पांच अन्य छात्र घायल हो गए हैं.