पंजाब CM ऑफिस और BJP मुख्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को एक धमकी भरा ईमेल मिला है. इसके बाद सूबे की सियासत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई.

Advertisement
बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप. (Rrepresentative Image/File) बम धमाके की धमकी से मचा हड़कंप. (Rrepresentative Image/File)

अमन भारद्वाज

  • चंडीगढ़,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:21 PM IST

पंजाब में एक बार फिर बम धमाकों की धमकी से सनसनी फैल गई है. सूबे के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा एक ईमेल मिला है. सिर्फ मुख्यमंत्री ही नहीं, बल्कि पंजाब बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ को भी इसी तरह की धमकी दी गई है. इस ईमेल में पंजाब बीजेपी मुख्यालय, चंडीगढ़ और दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय का भी स्पष्ट जिक्र किया गया है, जिन्हें उड़ाने की चेतावनी दी गई है.

Advertisement

इस इनपुट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और ईमेल के सोर्स की जांच शुरू कर दी गई है.

मुख्यमंत्री कार्यालय और बीजेपी दफ्तरों के आसपास सुरक्षा घेरा और ज्यादा मजबूत कर दिया गया है.

स्कूलों को मिली थी धमकी

यह घटना कोई पहली बार नहीं हुई है. पंजाब में बम की धमकी आम बात हो गई है. पिछले दिनों पंजाब में प्राइवेट स्कूल को धमकी मिली थी. 7 मई को एपीजे स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया. यह धमकी ई-मेल के जरिए बीएमसी चौक स्थित स्कूल को मिली थी, जिसके बाद स्कूल मैनेजमेंट ने बड़ा कदम उठाते हुए सभी छात्रों को छुट्टी देकर घर भेज दिया था. बम धमकी की जानकारी मिलते ही स्कूल कैंपस में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement