हिमंता की फिर ताजपोशी की आ गई तारीख! जानिए कब लेंगे शपथ

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के बाद बीजेपी ने बंगाल और असम में शानदार जीत हासिल की है. असम में हिमंता बिस्वा सरमा 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

Advertisement
हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण की तारीख आने वाली है हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण की तारीख आने वाली है

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 1:51 PM IST

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने के बाद अब सभी राज्यों में सरकार बनाने की कवायद तेजी से चल रही है. बीजेपी ने बंगाल और असम में बंपर जीत हासिल की है. इसलिए दोनों ही राज्यों में सरकार के गठन, मुख्यमंत्रियों के चयन और उनके शपथ ग्रहण को लेकर युद्ध स्तर पर तैयारियां जारी हैं.

बंगाल के बाद असम में भी शपथ ग्रहण को  लेकर चर्चा तेज हो गई है. सूत्रों को मानें तो हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर सीएम पद की शपथ ले सकते हैं. संभव है कि यह आयोजन 12 मई को होगा. अगर असम में हिमंता ही शपथ लेते हैं तो यह दूसरी बार होगा जब वह सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं.

Advertisement

12 मई को हो सकता है शपथ ग्रहण
सूत्रों के हवाले से खबर है कि हिमंत बिस्वा सरमा 12 मई को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं और पार्टी संगठन स्तर पर भी हलचल तेज हो गई है.

हालांकि अभी तक आधिकारिक तौर पर तारीख का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि बीजेपी नेतृत्व ने इस पर लगभग सहमति बना ली है. हिमंत बिस्वा सरमा फिलहाल असम की राजनीति में बीजेपी का सबसे बड़ा चेहरा माने जाते हैं और उनके नेतृत्व में पार्टी ने राज्य में मजबूत पकड़ बनाई है.

उधर, बीजेपी ने बंगाल के साथ-साथ असम में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखने के लिए अनुभवी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. पार्टी ने जेपी नड्डा को असम का पर्यवेक्षक नियुक्त किया, जबकि हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी सह-पर्यवेक्षक बनाया है.

Advertisement

इनकी मुख्य भूमिका राज्य में संगठनात्मक समन्वय और आगामी राजनीतिक निर्णयों की देखरेख करना होगी. इन नियुक्तियों के साथ ही बीजेपी ने बंगाल के साथ ही असम में भी सत्ता की बिसात बिछानी शुरू कर दी है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement