'राहुल गांधी सुरक्षाकर्मियों से लेते हैं सलाह, अनुभवी नेताओं को साइडलाइन किया', गुलाम नबी आजाद ने लगाए आरोप

कांग्रेस छोड़ने वाले दिग्गज नेता गुलाम नबी आजाद ने अपने इस्तीफे पर आजतक से खुलकर बात की. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस खासकर राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. आजाद ने सोनिया गांधी को भेजे अपने इस्तीफे में भी राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. वहीं 'चौकीदार चोर है' अभियान को लेकर भी कांग्रेस को घेरा.

Advertisement
गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर बोला हमला (फाइल फोटो) गुलाम नबी आजाद ने राहुल गांधी पर बोला हमला (फाइल फोटो)

राजदीप सरदेसाई

  • नई दिल्ली,
  • 30 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 6:51 AM IST

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद गुलाम नबी आजाद राहुल गांधी पर लगातार हमला कर रहे हैं. सोनिया गांधी को भेजे इस्तीफे में उन्होंने राहुल गांधी की कार्यशैली पर सवाल उठाए थे. गुलाम नबी आजाद ने आजतक से बात करते हुए दावा किया कि पूरी कांग्रेस को यह बात पता है कि राहुल गांधी अपने सुरक्षाकर्मी और पर्सनल स्टाफ से सलाह लेते हैं. अनुभव वाले नेताओं को साइडलाइन कर दिया जाता है. उन्होंने कहा कि भाषण देने से, कुछ देर के लिए किसी धरने में बैठने से, फोटो खिचवाने से कुछ नहीं होता.

Advertisement

'चौकीदार चोर है' के समर्थन नहीं थे सीनियर नेता

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से राहुल गांधी का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन वह संगठन के लिए ठीक नहीं हैं. आजाद ने कहा कि 2019 के चुनाव में कई मुद्दे थे, लेकिन राहुल गांधी ने एक नैरेटिव चुन लिया- चौकीदार चोर है. लेकिन कोई भी सीनियर नेता इस नैरेटिव के समर्थन में नही था. मीटिंग में किसी ने इसके पक्ष में हाथ नहीं खड़ा किया था. आप प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं. रैली की शुरुआत इससे कर रहे हैं, खत्म इससे कर रहे हैं. क्या महंगाई-बेरोजगारी जैसे कोई दूसरे मुद्दे नहीं थे.

PM से गले मिलने वाला BJP से मिला हुआ है या मैं?

आजादी ने राहुल गांधी को दोहरा चरित्र वाला बताया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी सदन में दो मिनट के भाषण के बाद पीएम मोदी से गले मिल लेते हैं. वहां कहते हैं कि उन्हें उनसे कोई शिकायत नहीं है. जब कोई समस्या नहीं है, तो फिर बाहर चिल्लाते क्यों हो कि मुद्दे को लेकर लड़ रहे हो. 

Advertisement

इससे पहले उन्होंने मीडिया से बात करते राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा था कि घर वालों ने घर छोड़ने पर मजबूर किया और जहां घर वालों को लगे कि ये आदमी नहीं चाहिए तो अकलमंदी खुद घर छोड़ने में है. वहीं मीडिया ने जब उसने पूछता कि आपका रिमोट कंट्रोल बीजेपी के हाथ में है इस पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जो शख्स अपनी स्पीच खत्म करने के बाद भरी सदन में उनसे (PM से) गले मिले, तो बताएं कि वे मिले हैं या मैं मिला हूं?

कांग्रेस ने मुझे ट्रोल करने के लिए नेताओं से कहा

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि मुझे भड़काने का प्रयास किया गया. मुझ पर झूठे आरोप लगाए गए. कांग्रेस नेताओं को फोन करके कहा जाता था कि गुलाम के खिलाफ सोशल मीडिया पर कुछ बोल दो, उस पर ये आरोप लगा दो. उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मुझे बताया कि AICC ने उन्हें ऐसा करने के लिए बोला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »