पीलीभीत: घर में लटकी मिली अविवाहित जोड़े की लाश, आज ही होनी थी लड़के की शादी

पुलिस ने कहा कि स्थानीय निवासियों के अनुसार दोनों मृतकों के बीच प्रेम संबंध थे. अन्य वरिष्ठ कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारी ने कहा, मृतक लड़के की शुक्रवार को शादी होनी थी. घटना के हर पहलू को देखने के लिए फोरेंसिक यूनिट्स को बुलाया गया है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 दिसंबर 2022,
  • अपडेटेड 10:26 AM IST

पुलिस ने बताया कि गुरुवार को उत्तर प्रदेश में पीलीभीत के निओरिया थाना क्षेत्र के एक सुनसान घर में एक अविवाहित जोड़ा लटका पाया गया. पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार प्रभु ने बताया कि एक ही गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक और 17 वर्षीय लड़की के शव फंदे से लटके मिले हैं. स्थानीय लोगों का आरोप है कि दोनों ने आत्महत्या की है.

Advertisement

प्रभु ने कहा कि स्थानीय निवासियों के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध थे. अन्य वरिष्ठ कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे अधिकारी ने कहा, "मृतक लड़के की शुक्रवार को शादी होनी थी. घटना के हर पहलू को देखने के लिए फोरेंसिक यूनिट्स को बुलाया गया है." पुलिस ने बताया कि फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

गौरतलब है कि घर परिवार के विरोध के चलते प्रेमी जोड़े अकसर आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं. अभी दो दिन पहले ही राजस्थान  के जैसलमेर में जिले में प्रेमी-प्रेमिका ने आत्महत्या का प्रयास किया. दोनों ने सुनसान इलाके में जाकर पेड़ पर फांसी का फंदा बनाया. लड़की ने अपने दुपट्टे और लड़के ने रस्सी से फंदा बनाया. इसके बाद दोनों लटक गए. मगर, फंदा खुल जाने के कारण लड़का नीचे गिर गया. वहीं, नाबालिग प्रेमिका फंदे पर लटक गई और उसकी मौत हो गई. पकड़े जाने के डर से प्रेमी मौके से भाग निकला. लड़की का शव के पेड़ पर लटके होने की खबर पूरे गांव में फैल गई. मौके पर पुलिस भी पहुंची. शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे पीड़ित परिवार को सौंप दिया गया. पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस प्रेमी की तलाश में जुटी है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »