सुप्रीम कोर्ट ने अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को ऑनलाइन पोस्ट की इजाजत दी

ऑपरेशन सिंदूर पोस्ट मामले में अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है. अदालत ने जांच में दिशा भटकाने को लेकर पुलिस पर सवाल उठाए हैं और प्रोफेसर को केस से इतर विषयों पर लिखने और पोस्ट करने की इजाजत दी है.

Advertisement
अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफसर अली खान महमूदाबाद. (Photo- ITG) अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफसर अली खान महमूदाबाद. (Photo- ITG)

अनीषा माथुर

  • नई दिल्ली,
  • 16 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:49 PM IST

ऑपरेशन सिंदूर पोस्ट मामले में अशोका यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को सुप्रीम कोर्ट से एक और राहत मिली है. सुनवाई के दौरान बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसी को फटकार लगाते हुए पूछा कि वह खुद को "गलत दिशा में क्यों ले जा रही है." अदालत ने स्पष्ट किया कि जांच निष्पक्ष और उद्देश्यपूर्ण होनी चाहिए, न कि किसी पूर्वाग्रह से प्रेरित.

Advertisement

जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्य बागची की बेंच ने कहा कि प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद को अब सोशल मीडिया पर लिखने या अन्य आर्टिकल पब्लिश करने की छूट होगी, बशर्ते वे मामला जो अदालत में विचाराधीन है, उस पर कुछ भी न कहें.

यह भी पढ़ें: प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद केस में जस्टिस सूर्यकांत की टिप्पणियों में गौर करने लायक हैं ये बातें

ऑपरेशन सिंदूर पर सोशल मीडिया पोस्ट के लिए किया गया था गिरफ्तार

गौरतलब है कि महमूदाबाद को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सोशल मीडिया पोस्ट के लिए 18 मई को गिरफ्तार किया गया था और हरियाणा की एक अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. बाद में 21 मई को सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें अंतरिम जमानत दे दी थी. हालांकि, अदालत ने जांच को स्थगित करने से इनकार कर दिया था.

Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईटी जांच का आदेश दिया था

सुप्रीम कोर्ट ने साथ ही हरियाणा के पुलिस प्रमुख को निर्देश दिया था कि एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया जाए, जिसमें वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी शामिल हों. खास बात यह रही कि अदालत ने साफ निर्देश दिया कि इस टीम में कोई भी अधिकारी हरियाणा या दिल्ली से नहीं होना चाहिए और टीम में कम से कम एक महिला अधिकारी होनी चाहिए.

यह भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर पर टिप्पणी को लेकर गिरफ्तार हुए प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद कौन हैं?

कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर रखी थी शर्त

इसके अलावा अदालत ने पहले यह शर्त भी रखी थी कि अली खान महमूदाबाद इस मामले से संबंधित कोई भी सार्वजनिक टिप्पणी या सोशल मीडिया पोस्ट न करें, लेकिन अब उन्हें अन्य विषयों पर अपनी बात रखने की अनुमति मिल गई है. फिलहाल यह मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है और आगे की सुनवाई में यह तय होगा कि जांच किस दिशा में जाती है और क्या प्रोफेसर अली खान महमूदाबाद के खिलाफ आगे कोई सख्त कार्रवाई हो सकती है या नहीं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »