सिद्धारमैया Vs शिवकुमार... कर्नाटक में बदलने वाला है CM? 25 कांग्रेसी विधायकों की डिनर मीटिंग

एक दिन पहले ही कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में 50 से ज्यादा विधायक शामिल नहीं हुए थे, जिससे पार्टी में खलबली मच गई थी. चिंता तब और बढ़ गई जब इस मीटिंग के बाद सीएम सिद्धारमैया के डिनर में सिर्फ 20 विधायक ही आए.

Advertisement
कर्नाटक की डिनर पॉलिटिक्स क्या है. (Photo: PTI) कर्नाटक की डिनर पॉलिटिक्स क्या है. (Photo: PTI)

सगाय राज

  • बेंगलुरु,
  • 13 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 8:25 AM IST

कर्नाटक में सीएम की कुर्सी को लेकर जो नाटक कुछ समय से शांत था, क्या वह फिर से शुरू हो गया है? सवाल इसलिए क्योंकि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधानसभा में कैबिनेट मीटिंग कर रहे थे और उसी वक्त बेंगलुरु के एक प्राइवेट होटल में कांग्रेस के 25 विधायकों की डिनर मीटिंग चल रही थी. इससे इस बात की अटकलें फिर शुरू हो गई हैं कि मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. 

Advertisement

दरअसल, गुरुवार को कांग्रेस के 25 से ज्यादा सीनियर विधायक बेंगलुरु के एक प्राइवेट होटल में डिनर मीटिंग के लिए मिले. इस मीटिंग में पार्टी के अंदर की राजनीतिक अस्थिरता और मुख्यमंत्री बदलने की अटकलों पर चर्चा हुई. यह मीटिंग तब हुई जब मुख्यमंत्री सिद्धारमैया विधान सौध में कैबिनेट मीटिंग कर रहे थे.

सूत्रों ने बताया कि विधायकों ने इस बात पर विस्तार से बात की कि हाल के महीनों में पार्टी की छवि खराब हुई है और चेतावनी दी कि अंदरूनी मुद्दे अगले दो सालों में सरकार की संभावनाओं और 2028 के कर्नाटक विधानसभा चुनावों पर असर डाल सकते हैं. खबर है कि कई नेताओं ने पार्टी की मौजूदा पॉलिटिकल लाइन पर नाखुशी जताई है और सुधार के कदम उठाने की मांग की है. यह मीटिंग ऐसे समय हुई है जब कर्नाटक कांग्रेस में लीडरशिप में बदलाव की अटकलें तेज हो गई हैं.

Advertisement

एक दिन पहले ही कांग्रेस विधायक दल की मीटिंग में 50 से ज्यादा विधायक शामिल नहीं हुए थे, जिससे पार्टी में खलबली मच गई थी. चिंता तब और बढ़ गई जब इस मीटिंग के बाद सीएम सिद्धारमैया के डिनर में सिर्फ 20 विधायक ही आए.

मीटिंग... मीटिंग... और मीटिंग...

कर्नाटक कांग्रेस में कुछ वक्त से मीटिंग का सिलसिला काफी बढ़ गया है. मंगलवार को ही कर्नाटक के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर डीके शिवकुमार ने 6 साल पूरे होने पर एक डिनर रखा था. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी इसमें शामिल हुए थे, जिसे कई लोगों ने पार्टी के अंदर लीडरशिप बदलवा को लेकर चल रहे कयासों का हिस्सा माना.

इससे पहले पिछले हफ्ते एक और मीटिंग तब हुई थी, जब मगदी से विधायक एचसी बालकृष्ण की बर्थडे पार्टी में शिवकुमार समर्थक माने जाने वाले कई विधायक बेंगलुरु के एक होटल में मिले थे. इस मीटिंग को शिवकुमार गुट का शक्ति प्रदर्शन माना गया था.

अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में बात करते हुए शिवकुमार ने हाल ही में कहा था, 'मुझे खुद पर भरोसा है कि जो भी किस्मत में लिखा है, वह सही समय पर आएगा.'

इतना ही नहीं, पिछले कुछ महीनों में शिवकुमार कई बार दिल्ली आए हैं और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है. ये मुलाकातें उन अटकलों के बीच हुई है, जिसमें कहा जा रहा है कि शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है.

Advertisement

हाल में शिवकुमार के डिनर में शामिल होने के बाद सिद्धारमैया ने X पर एक पोस्ट करते हुए लिखा था, 'वह मुझसे छोटे हैं लेकिन उनका राजनीतिक भविष्य उज्जवल है. कांग्रेस को 2028 में सत्ता में वापस आना चाहिए. मैं इस लक्ष्य के लिए संघर्ष में उनके साथ खड़ा रहूंगा.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »