महंगाई पर 2 गाने मशहूर, दोनों कांग्रेस के शासन काल में आए: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखी. उन्होंने इस दौरान महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा. पीएम मोदी ने महंगाई की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के ज़माने से कर दी. सदन में बोलते हुए मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है, जब भी कांग्रेस आती है, महंगाई लाती है.

Advertisement
सदन में पीएम मोदी सदन में पीएम मोदी

अशोक सिंघल

  • नई दिल्ली,
  • 05 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 7:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सोमवार को संसद में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखी. उन्होंने इस दौरान महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस को जमकर घेरा. पीएम मोदी ने महंगाई की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु के ज़माने से कर दी. प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में महंगाई को लेकर दो गाने सुपर हिट हुए थे. एक गाना था, महंगाई मार गई और एक महंगाई डायन खाए जात है. और ये दोनों गाने कांग्रेस के शासन काल में आए. सदन में बोलते हुए मोदी ने कहा कि इतिहास गवाह है, जब भी कांग्रेस आती है, महंगाई लाती है. उन्होंने कहा कि ये मैं किसी की आलोचना के लिए नहीं बोल रहा हूं. ये हकीकत है. 

Advertisement

जवाहर लाल नेहरू का जिक्र
पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की कथन को दोहराते हुए मोदी ने कहा, 'कभी कहा गया था कि हर चीज की कीमत बढ़ जाने से मुसीबत फैली है. आम जनता उनमें फंसी है. ये नेहरू जी ने लाल किले से कहा था.' पीएम ने आगे कहा, 'अब इस कथन के दस साल बाद फिर कहा गया कि आप लोग आज कल कुछ दिक्कतों में हैं, परेशानियों में हैं, महंगाई की वजह से हैं. कुछ तो लाचारी है, पूरी तौर से. काबू की बात नहीं हो रही है, लेकिन वो हमारे काबू में आएगी. तब देश का पीएम रहते वो महंगाई को कंट्रोल नहीं कर पाए. हर बार महंगाई का गीत गाते रहे. पीएम ने अपने संबोधन में नेहरू के व्यक्तव्य को दोहराया.

महंगाई को लेकर इंदिरा गांधी से तुलना
पीएम ने आगे कहा, 'इंदिरा जी ने कहा था कि जब देश आगे बढ़ता है, तो कुछ हद तक कीमतें भी बढ़ती हैं, हमको ये भी देखना है कि जो भी आवश्यक वस्तु है उसकी कीमत न बढ़े.' मोदी ने कहा कि 1974 में तीस फीसदी महंगाई थी. अपने भाषण में पीएम ने कहा कि इंदिरा जी ने कहा था कि अगर जमीन न हो, तो अपने गमले और कनस्तर में सब्जी उगा लें. 

Advertisement

'महंगाई को लेकर दो गाने सुपर हिट हुए'
प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि देश में महंगाई को लेकर दो गाने सुपर हिट हुए थे. एक गाना था, महंगाई मार गई और एक महंगाई डायन खाए जात है. और ये दोनों गाने कांग्रेस के शासन काल में आए. कांग्रेस के समय महंगाई डबल डिजिट में थी. कांग्रेस कहती थी कि महंगे आइसक्रीम खा सकते हो तो महंगाई का रोना क्यों रोते हो?  जब भी कांग्रेस आई उसने महंगाई को ही मजबूत किया. हमारी सरकार ने महंगाई को हमेशा नियंत्रण में रखा है. दो-दो विश्व युद्ध और आपदा के बाद भी हमने महंगाई को कंट्रोल में रखा है.

नेहरू, इंदिरा पर पीएम मोदी ने क्या कहा? 
पीएम मोदी ने जवाहरलाल नेहरू पर देश के लोगों को "आलसी" समझने का आरोप लगाया. उन्होंने नेहरू के एक कथित भाषण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, "वह कहते थे कि हिंदुस्तान में लोगों को आमतौर पर मेहनत करने की आदत नहीं है. हम इतना काम नहीं करते जितना की रूस, चीन या बाकी देशों के लोग करते हैं. उन्होंने दावा किया कि यह बात 'नेहरू जी' ने लाल किले से कही थी. नेहरू भारतीयों को कम अक्ल वाला मानते थे. उन्होंने इंदिरा गांधी पर आरोप लगाया कि उनकी सोच भी नेहरू से अलग नहीं थी.

पीएम ने इंदिरा गांधी के कथित भाषण का जिक्र किया, जिन्होंने कथित तौर पर कहा था, "दुर्भाग्य से हमारी आदत है कि जब कोई शुभ कार्य पूरा होने वाला होता है तो हम निश्चिन्त हो जाते हैं, जब कोई कठिनाई आती है तो हम निराश हो जाते हैं, कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि पूरा देश ही असफल हो गया. ऐसा लगता है जैसे हमने पराजय की भावना अपना ली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »