हंगामे के बीच सवालों से किनारा, संसद परिसर से बिना जवाब दिए निकल गए धर्मेंद्र प्रधान

विपक्ष के जोरदार हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया है. इस गतिरोध के बीच शनिवार को इस्तीफा देने के बाद पहली बार संसद पहुंचे पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान जब संसद भवन से बाहर निकल तो उनसे कई सवाल किए गए, लेकिन उन्होंने चुप्पी साध ली.

Advertisement
सवालों के जवाब दिए बिना संसद परिसर से निकले धर्मेद्र प्रधान. (photo: ITG) सवालों के जवाब दिए बिना संसद परिसर से निकले धर्मेद्र प्रधान. (photo: ITG)

मौसमी सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 27 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:54 PM IST

पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद संसद में विपक्ष और सरकार के बीच तीखा टकराव जारी है. विपक्ष छात्रों पर लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह से जवाब मांग रहा है, जिससे संसद की कार्यवाही स्थगित हो गई है. धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचकर एनडीए सांसदों का स्वागत किया, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर चुप्पी साध ली. इस गतिरोध के कारण संसद में राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है.

दरअसल, शनिवार के केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को पहली बार संसद भवन पहुंचे, जहां एनडीए के सांसदों ने उनका जोरदार स्वागत किया और पाग पहनाकर सदन के अंदर ले गए. इससे पहले शनिवार को उनके इस्तीफा देने के बाद वरिष्ठ बीजेपी नेताओं ने उनसे मुलाकात की थी. इसको लेकर सत्ता पक्ष और विपक्षी दलों के बीच संसद भवन परिसर में स्थिति काफी गहमागहमी भरी बनी हुई है.

Advertisement

सवालों का नहीं दिया जवाब

इसी बीच जब सोमवार को वह सदन से बाहर निकले तो हमारी संवाददाता मौसमी सिंह ने उनसे सवाल किया कि इस्तीफे के बावजूद विपक्ष संसद की कार्यवाही नहीं चलने दे रहा है और लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पेश हो रहा है तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने के बजाय हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया और अपनी कार की ओर बढ़ गए.

आपको बता दें कि विपक्ष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और पैलेट गन के इस्तेमाल पर गृह मंत्री अमित शाह के सदन में आकर जवाब देने की मांग को लेकर हंगामा कर रहे हैं. इस मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच लगातार तीखा टकराव देखने को मिल रहा है और संसद में गतिरोध बना हुआ है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »