सरकार ने की सोनम वांगचुक से बातचीत की पहल, जेपी नड्डा-जितेंद्र सिंह ने अस्पताल में की मुलाकात

सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर आगे के इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच, मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह के वांगचुक से मुलाकात करने की जानकारी सामने आई है.

Advertisement
सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. (File Photo) सोनम वांगचुक 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं. (File Photo)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 22 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:54 AM IST

सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलाकात की है. सूत्रों के मुताबिक, जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह वांगचुक से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं.

दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर सोनम वांगचुक को सफदरजंग अस्पताल से डिस्चार्ज कर आगे के इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस बीच अब माना जा रहा है कि सरकार ने वांगचुक से बातचीत की पहल शुरू की है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'पीएम मोदी देश के छात्रों से मांगें माफी, अमित शाह-धर्मेंद्र प्रधान दें इस्तीफा', राहुल गांधी की सरकार से मांग

बता दें कि सोनम वांगचुक कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले विरोध प्रदर्शन के समर्थन में 28 जून से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं, उनकी मांग शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही तय करना है. इसमें NEET समेत कई परीक्षाओं के पेपर लीक, परीक्षा अनियमितताओं पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और छात्रों के मुद्दों पर सरकार से जवाबदेही की मांग शामिल है.

इससे पहले दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक को भर्ती किया गया था. वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने कोर्ट से मांग की थी कि वांगचुक को इलाज के लिए मेदांता भेजा जाए. दिल्ली हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सोनम वांगचुक को तुरंत मेदांता अस्पताल शिफ्ट करने का आदेश दिया. अदालत ने कहा कि उनकी मौजूदा स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए विशेषज्ञ डॉक्टरों की लगातार निगरानी जरूरी है.

Advertisement

सुनवाई के दौरान एम्स और सफदरजंग अस्पताल के डॉक्टर भी मौजूद रहे. उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर अदालत को बताया कि वांगचुक के शरीर में पोटेशियम का स्तर कम है और टीएलसी (TLC) रिपोर्ट को लेकर भी चिंता है. 

इन बातों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने बेहतर मेडिकल निगरानी की जरूरत बताई थी. सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने साफ किया कि सरकार को सोनम वांगचुक को मेदांता में भर्ती कराने पर कोई समस्या नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »