INDIA ब्लॉक के मार्च से पहले दिल्ली में ट्रैफिक अलर्ट, 6 मेट्रो स्टेशन बंद... निकलने से पहले देखें एडवाइजरी

दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के मार्च के चलते सुरक्षा कारणों से 6 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं. इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल हैं. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भी कई इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन की संभावना जताई है.

Advertisement
दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित होने की आशंका है. दिल्ली में कई जगहों पर ट्रैफिक बाधित होने की आशंका है.

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:48 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को INDIA ब्लॉक के नेता सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करने वाले हैं. वहीं कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता भी संसद मार्ग थाने जाकर दिल्ली पुलिस से शांतिपूर्ण प्रदर्शन के लिए तारीख की मांग करेगी. ऐसे में, सोमवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सुरक्षा कारणों के मद्देनजर 6 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. 

Advertisement

INDIA ब्लॉक के मार्च को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक छह मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए हैं. DMRC के मुताबिक, इन स्टेशनों में पटेल चौक, जनपथ, राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट और बाराखंभा रोड शामिल है.

पटेल चौक मेट्रो स्टेशन के गेट बंद

INDIA ब्लॉक के प्रस्तावित मार्च के मद्देनजर राजधानी की कई सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हो सकती है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, इन इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है. 

इन जगहों पर ट्रैफिक बाधित होने की आशंका है:

  • शंकर रोड राउंडअबाउट से वंदे मातरम टी-पॉइंट, नई दिल्ली की ओर.
  • धौला कुआं फ्लाईओवर.
  • झंडेवालान राउंडअबाउट.
  • पंचकुइयां राउंडअबाउट.
  • मंडी हाउस राउंडअबाउट.
  • डॉ. दिनेश नंदिनी डालमिया चौक (डब्ल्यू-पॉइंट).
  • राम चरण अग्रवाल चौक (ए-पॉइंट).
  • मिंटो रोड और दीन दयाल उपाध्याय मार्ग.
  • गुरु नानक चौक.
  • चेम्सफोर्ड रोड और कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल का टी-पॉइंट.
  • भरियों रोड और एमजीएम (रिंग रोड) टी-पॉइंट.
  • लोधी रोड फ्लाईओवर.
  • नीला गुंबद राउंडअबाउट.
  • मदरसा टी-पॉइंट.
  • सम्राट होटल राउंडअबाउट.
  • सरदार पटेल मार्ग और पंचशील मार्ग का चौराहा.
  • भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर के नीचे.
  • मोती बाग फ्लाईओवर के नीचे.
  • रिंग रोड और सैन मार्टिन मार्ग टी-पॉइंट.
  • अशोका रोड और जंतर मंतर रोड राउंडअबाउट.
  • विंडसर पैलेस राउंडअबाउट.
  • टॉल्स्टॉय मार्ग और जनपथ का चौराहा.
  • रेल भवन राउंडअबाउट.
  • जय सिंह रोड और संसद मार्ग का चौराहा.
  • कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल और बाराखंबा रोड का टी-पॉइंट.
  • गोल डाकखाना राउंडअबाउट.
  • पटेल चौक राउंडअबाउट.
  • जय सिंह रोड और अशोका रोड का टी-पॉइंट.
  • आरएमएल अस्पताल राउंडअबाउट.
  • कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल और संसद मार्ग का टी-पॉइंट.

यह भी पढ़ें: INDIA Bloc Protest Live Updates: राहुल गांधी का 'सुप्रीम' मार्च, CJP का अल्टीमेटम... दिल्ली में सोमवार को 6 मेट्रो स्टेशन बंद

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे या एयरपोर्ट जाने के लिए घर से अतिरिक्त समय लेकर निकलें. वहीं, जरूरी काम न होने पर प्रभावित इलाकों में जाने से बचने की भी सलाह दी गई है. ट्रैफिक की स्थिति के मुताबिक, रूट डायवर्जन में भी बदलाव हो सकता है. ऐसे में, घर से निकलने से पहले दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक हैंडल पर ताजा अपडेट जरूर देख लें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »