बीजेपी ने चार प्रदेश अध्यक्ष बदले, जानिए दिल्ली में किसे मिली कमान

भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साथ ही तीन अन्य राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. इनमें चुनावी राज्य पंजाब भी शामिल है.

Advertisement
बीजेपी ने हर्ष मल्होत्रा को सौंपी दिल्ली में संगठन की कमान (File Photo-PTI) बीजेपी ने हर्ष मल्होत्रा को सौंपी दिल्ली में संगठन की कमान (File Photo-PTI)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 28 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन में बड़े बदलाव शुरू कर दिए हैं. बीजेपी ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत चार राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष बदल दिए हैं. केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली के साथ ही पंजाब, हरियाणा और पूर्वोत्तर के राज्य त्रिपुरा की पार्टी इकाई को अब नए प्रदेश अध्यक्ष मिल गए हैं. हर्ष मल्होत्रा को दिल्ली बीजेपी की कमान सौंपी गई है.

Advertisement

दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष बनाए गए हर्ष मल्होत्रा पूर्वी दिल्ली से सांसद हैं. हर्ष मल्होत्रा केंद्रीय मंत्रिमंडल में भी शामिल हैं और उनके पास सड़क परिवहन मंत्रालय में राज्यमंत्री की जिम्मेदारी है. वह वीरेंद्र सचदेवा की जगह लेंगे. पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. पंजाब चुनावों में एक साल से भी कम समय बचा है और पार्टी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है.

यह भी पढ़ें: जाट सिख फेस, पूर्व MLA... कौन हैं पंजाब के नए बीजेपी अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लन

पंजाब बीजेपी में अब सुनील जाखड़ की जगह केवल सिंह ढिल्लों नए अध्यक्ष होंगे. पंजाब बीजेपी अध्यक्ष के पद पर केवल सिंह ढिल्लो की नियुक्ति को सिख बाहुल्य राज्य में सिख दांव के तौर पर देखा जा रहा है. केवल सिंह ढिल्लों कद्दावर सिख चेहरा हैं और कांग्रेस से भी जुड़े रहे हैं. सुनील जाखड़ के बाद अब केवल सिंह ढिल्लों बीजेपी की कमान संभालेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: बीजेपी ने 'मिशन पंजाब' के लिए हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को क्यों सौंपी कमान

बीजेपी ने त्रिपुरा में अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. अभिषेक देबरॉय त्रिपुरा में बीजेपी के विधायक हैं. अभिषेक साल 2023 के त्रिपुरा चुनाव में बीजेपी के टिकट पर पहली बार विधायक निर्वाचित हुए थे. पार्टी ने अब अभिषेक को सूबे में संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंप दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »