खामेनेई के फ्यूनरल का कांग्रेस को भी न्योता! खड़गे, खेड़ा और सलमान खुर्शीद को बुलावा

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के फ्यूनरल के लिए कांग्रेस को भी न्योता मिला है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राज्यसभा सांसद पवन खेड़ा और और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इसका आमंत्रण मिला है. इससे पहले ईरान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बुलावा भेजा था.

Advertisement
ईरान ने इससे पहले पीएम मोदी को भी न्योता दिया था. (Photo- PTI) ईरान ने इससे पहले पीएम मोदी को भी न्योता दिया था. (Photo- PTI)

राहुल गौतम

  • नई दिल्ली,
  • 01 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 7:14 PM IST

ईरान के सुप्रीम लीडर रहे अयातुल्ला अली खामेनेई के फ्यूनरल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद अब कांग्रेस को भी न्योता मिला है. सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सांसद पवन खेड़ा और देश के पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद को इस मौके पर शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है.

खामेनेई का फ्यूनरल 4 जुलाई से 9 जुलाई तक ईरान और इराक के कई शहरों में आयोजित किया जाएगा. इस मौके पर दुनिया भर के दिग्गज उन्हें आखिरी विदाई देने पहुंचेंगे.

Advertisement

ईरान से आए इस निमंत्रण के बाद अब कांग्रेस पार्टी में चर्चा शुरू हो गई है. पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे खुद इस आमंत्रण को लेकर फैसला करेंगे.

खड़गे करेंगे आखिरी फैसला

मल्लिकार्जुन खड़गे ही तय करेंगे कि खामेनेई के फ्यूनरल में कांग्रेस से कौन जाएगा और ईरान जाने वाले कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल में किन-किन नेताओं के नाम शामिल होंगे. वहीं, सूत्रों की मानें तो भारत सरकार की ओर से विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और बिहार के गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन उन्हें अंतिम विदाई देने ईरान जाएंगे.

अगले हफ्ते होगा फ्यूनरल

28 फरवरी को ईरान पर हुए अमेरिकी-इजरायली हमलों में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई थी. इन हमलों में उनकी बेटी, दामाद और नातिन की भी जान चली गई थी. उनकी मौत को चार महीने हो चुके हैं, लेकिन अब तक उन्हें सुपुर्द-ए-खाक नहीं किया गया है. अब अगले हफ्ते ईरान में बड़े स्तर पर उनके फ्यूनरल का आयोजन किया जाएगा. उनके जनाजे में दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष, राजनीतिक दलों के बड़े नेता शामिल होने वाले हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान में अयातुल्ला खामेनेई को अंतिम विदाई, भारत भेजेगा दो सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल

बता दें कि खामेनेई के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का सुप्रीम लीडर चुना गया. मोजतबा भी अमेरिकी-इजरायली हमलों में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. फिलहाल उनका इलाज चल रहा है और वो रिकवर कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »