भोपाल से दिल्ली जा रही एअर इंडिया फ्लाइट की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, तकनीकी खराबी के बाद डायवर्ट

भोपाल से दिल्ली जा रही Air India की फ्लाइट तकनीकी खराबी के बाद जयपुर डायवर्ट कर दी गई. सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान की जांच शुरू की गई है, जबकि यात्रियों को जल्द दिल्ली पहुंचाने की तैयारी की जा रही है.

Advertisement
जयपुर डायवर्ट हुई Air India फ्लाइट. (File Photo) जयपुर डायवर्ट हुई Air India फ्लाइट. (File Photo)

अमित भारद्वाज

  • नई दिल्ली,
  • 13 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

भोपाल से दिल्ली जा रही Air India की फ्लाइट को तकनीकी खराबी के बाद जयपुर डायवर्ट कर दिया गया. फ्लाइट AI1886 ने 13 सितंबर को भोपाल से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी. रास्ते में तकनीकी दिक्कत सामने आने पर विमान को जयपुर ले जाया गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग हुई. फिलहाल विमान की जांच की जा रही है.

Air India ने बताया कि विमान को तय सुरक्षा प्रक्रिया के तहत जयपुर डायवर्ट किया गया. कंपनी के मुताबिक, जयपुर एयरपोर्ट पर विमान की जांच चल रही है. यात्रियों को उनकी मंजिल तक जल्द पहुंचाने की कोशिश की जा रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »