'कोई उन्हें सीरियस लेता भी है?' कंगना रनौत पर अभिजीत दिपके का पलटवार

कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी मांगों पर सहमत नहीं होती है और अपना रुख नहीं बदलती है तो वह जल्द ही नया आंदोलन शुरू करेंगे.

Advertisement
अभिजीत दिपके ने सरकार को दी चेतावनी. (File photo. Credits: PTI) अभिजीत दिपके ने सरकार को दी चेतावनी. (File photo. Credits: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 29 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:04 PM IST

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सरकार को फिर से आंदोलन करने की चेतावनी देते हुए बीजेपी सांसद कंगना रनौत के Gen-Z को लेकर दिए बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कंगना की तीखी आलोचना की. उन्होंने कहा कि कंगना की बात को कोई भी गंभीरता से नहीं लेता.

दिपके ने कंगना पर पलटवार करते हुए समाचार एजेंसी से कहा, 'उन्होंने कोई सीरियस लेता भी है?'. साथ ही उन्होंने सरकार को फिर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि अगर सरकार सहमत नहीं होती और अपना रुख नहीं बदलती तो वह बहुत जल्द  नया आंदोलन शुरू करेंगे.

Advertisement

सरकार के सख्त चेतावनी

अभिजीत दिपके ने दिल्ली में नया आंदोलन शुरू करने के मुद्दे से जुड़ा सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'सरकार पर ही आंदोलन निर्भर करता है, अगर सरकार सहमत नहीं होती और अपने तरीके को नहीं सुधारती तो जल्द ही हमें नया आंदोलन करेंगे, क्योंकि हमारे पास कोई और रास्त नहीं होगा तो हमें ये करना ही पड़ेगा.

अभिजीत दिपके के इन बयानों से साफ है कि वह सरकार के रुख को लेकर असंतुष्ट हैं और आंदोलन की संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं.

बता दें कि कंगना रनौत ने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व वाले जेन-जी प्रदर्शनों के वायरल रील्स पर तीखा हमला करते हुए उन्हें 'जनरेशन गटर' करार दिया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »