Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 5 जुलाई 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार

मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए लागू 'वर्क फ्रॉम होम' व्यवस्था को समाप्त कर दिया है. वहीं, आईएमडी (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Advertisement

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:08 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है.  देश की प्रतिष्ठित पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. PoK में बुनियादी अधिकारों को लेकर हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पाकिस्तानी सेना लगातार अमानवीय रास्ता अपना रहा है. पढ़े आज की बड़ी खबरें...

1. दिल्ली-NCR में बारिश तो मुंबई में रेड अलर्ट, आज कुछ ऐसा रहने वाला है मौसम का मिजाज!


भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के मुताबिक, दोपहर से पहले दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, सोमवार को भी राजधानी के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. इसके अलावा गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और ओडिशा में कहीं‑कहीं भारी बारिश के आसार हैं.ट

Advertisement

2. प्रसिद्ध पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन, रायपुर AIIMS में ली अंतिम सांस

देश की प्रतिष्ठित पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित तीजन बाई का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. तीजन बाई पिछले कई हफ्तों से रायपुर AIIMS में भर्ती थीं और गंभीर रूप से बीमार चल रही थीं. आज तड़के करीब 3:15 बजे अचानक उनकी तबीयत और बिगड़ी, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली.  

3. सुलग रहा PoK... पाकिस्तान से गुस्साए नेताओं ने भारत से मांगा समर्थन, शहबाज-मुनीर के खिलाफ फिर से बिग प्रोटेस्ट

PoK में बुनियादी अधिकारों को लेकर हो रहे शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर पाकिस्तानी सेना लगातार अमानवीय रास्ता अपना रहा है. इसी बीच वहां के संगठन JAAC ने विरोध प्रदर्शन में ज़्यादा से ज़्यादा लोगों से शामिल होने की अपील की है. साथ ही JAAC ने भारत के नागरिकों, खास कर श्रीनगर के लोगों से विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने की अपील की है.

Advertisement

4. मिडिल ईस्ट में हालात सुधरे, दिल्ली सरकार ने खत्म किया वर्क फ्रॉम होम

मिडिल ईस्ट में हालात सामान्य होने के बाद दिल्ली सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए लागू वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था खत्म कर दी है. अब सरकारी कर्मचारी पहले की तरह नियमित समय पर दफ्तर आएंगे. सरकार का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच युद्धविराम के बाद हालात में सुधार हुआ है, इसलिए ऊर्जा बचाने के लिए लागू किए गए अस्थायी कदमों की अब जरूरत नहीं है.

5. IND vs ENG, 2nd T20I Highlights: जैकब बेथेल के सामने भारतीय गेंदबाज चित, इंग्लैंड ने 4 विकेट से जीता दूसरा T20

इंग्लैंड ने पांच मैचों की टी20 सीरीज़ के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 4 विकेट से हरा दिया. मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में हुए इस मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 191 रनों का टारगेट मिला था, जिसे उसने 6 गेंद बाकी रहते हासिल कर लिया. इंग्लैंड की जीत के हीरो जैकब बेथेल रहे, जिन्होंने 46 बॉल पर नाबाद 76 रनों की शानदार पारी खेली.

6. 'बड़ी वैचारिक लड़ाई के लिए रहें तैयार', बिहार की जनता के नाम लालू यादव का खुला खत

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पार्टी के 30वें स्थापना दिवस के मौके पर बिहार की जनता के नाम एक खुला पत्र लिखा. अपने संदेश में लालू ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और संविधान की भावना खतरे में है. लालू ने कार्यकर्ताओं से बड़ी वैचारिक लड़ाई के लिए तैयार रहने को कहा.

7. FIFA World Cup 2026: एम्बाप्पे ने फिर मचाया तहलका, पराग्वे को हराकर फ्रांस क्वार्टर फाइनल में

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फ्रांस ने पराग्वे को 1-0 से हराकर लगातार चौथी बार क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. रविवार को फिलाडेल्फिया के फिलाडेल्फिया स्टेडियम में भीषण गर्मी के बीच खेले गए इस मुकाबले में एम्बाप्पे ने पेनल्टी पर मैच का इकलौता गोल दागा और अपनी टीम को जीत दिलाई. फीफा वर्ल्ड कप में कीलियन एम्बाप्पे का ये 19वां गोल रहा.

8. वैभव सूर्यवंशी ने रच दिया इतिहास, 15 साल की उम्र में किया डेब्यू, पीछे छूटे सचिन तेंदुलकर-शेफाली वर्मा

भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने डेब्यू कर इतिहास रच दिया है. वैभव अब भारत के लिए सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू करने वाले क्रिकेटर बन गए. वैभव ने 15 साल और 99 दिन की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है. वैभव से पहले सचिन तेंदुलकर ने 16 साल और 205 दिन की उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू किया था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »