दिल्ली-NCR में बारिश तो मुंबई में रेड अलर्ट, आज कुछ ऐसा रहने वाला है मौसम का मिजाज!

दिल्ली-NCR में रविवार को बादलों का डेरा रहेगा. मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, दोपहर से पहले हल्की बारिश की संभावना है. सोमवार के लिए भी मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है.

Advertisement
IMD ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.  (Photo: PTI) IMD ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 10:01 AM IST

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है. IMD के अनुसार, रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आम तौर पर बादल छाए रहेंगे. दोपहर से पहले हल्की बारिश के साथ आंधी-तूफान, बिजली गिरने और 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है.

दिल्ली में अधिकतम तापमान 32°C से 34°C और न्यूनतम तापमान 27°C से 29°C के बीच रहने का अनुमान है. ज्यादातर जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहने की संभावना है. सोमवार को भी दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. 

Advertisement

वहीं, मौसम विभाग के मुताबिक गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, सौराष्ट्र और ओडिशा में कहीं‑कहीं भारी बारिश होने की संभावना है.

मुंबई में रेड अलर्ट

IMD ने मुंबई के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. यहां कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. कई जगहों पर सड़कों पर पानी भरने की समस्या से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें, शनिवार को कई राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और केरलम में बारिश का अलर्ट जारी किया. 

Photo: Reuters

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, महाराष्ट्र में मॉनसून के देर से पहुंचने के बाद मुंबई और उसके मेट्रोपॉलिटन इलाके में लगातार भारी बारिश हुई, जिससे सड़कें धंसने, पेड़ गिरने और घर ढहने की घटनाएं हुईं और सड़क व रेल यातायात बाधित हुआ. लगातार बारिश के कारण बीएमसी को दोपहर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की घोषणा करनी पड़ी.

Advertisement

बारिश के कारण शहर के कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया, जिससे सार्वजनिक परिवहन सेवाएं ठप हो गईं और निजी वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा. इसके अलावा वेस्टर्न रेलवे लाइन पर पटरियों पर पानी जमा हो गया, जिससे ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं. वहीं, बारिश के बाद गुजरात में भी जगह-जगह जलभराव की स्थिति देखने को मिली है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »