Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 21 फरवरी 2026 की शाम की टॉप खबरें और अन्य समाचार

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दावा किया कि यह नेपाल के जेन-Z प्रोटेस्ट से प्रेरित था. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे T20 मैच में 17 रनों से हरा दिया है.

Advertisement
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया. (Photo: PTI) नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया. (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:26 PM IST

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दावा किया कि यह नेपाल के जेन-Z प्रोटेस्ट से प्रेरित था. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे T20 मैच में 17 रनों से हरा दिया है. ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए भारत दौरे पर आए हुए हैं. BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देश के अलग-अलग शहरों में कांग्रेस पार्टी और उसके यूथ विंग NSUI के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. राजस्थान निर्वाचन आयोग ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है. इस सूची के मुताबिक, राजस्थान में अब कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 पहुंच गई है. पढ़िए शनिवार शाम की 5 बड़ी खबरें...

Advertisement

'नेपाल के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित था कांग्रेसियों का AI समिट में प्रोटेस्ट', दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा

नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दावा किया कि यह नेपाल के जेन-Z प्रोटेस्ट से प्रेरित था. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी यूथ कांग्रेस के चार कार्यकर्ताओं की जमानत नामंजूर कर दी और 5 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया.

AUSW vs INDW: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में हराई टी20 सीरीज, स्मृति मंधाना ने तोड़ा 6 साल पुराना रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे T20 मैच में 17 रनों से हरा दिया है. एडिलेड ओवल में खेले गए इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 176/6 का प्रतिस्पर्धी स्कोर बनाया. इसके जवाब में उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम 159 रन ही बना सकी. इसी के साथ भारत ने 2-1 से सीरीज़ भी जीत ली है.

Advertisement

ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लूला की PM मोदी संग बैठक, मिनरल्स समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

ब्राज़ील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए भारत दौरे पर आए हुए हैं. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों में सहयोग, ग्लोबल ऑर्डर और ग्लोबल साउथ से जुड़े मामलों पर चर्चा की.

यूथ कांग्रेस के खिलाफ BJYM का देशभर में प्रदर्शन, AI समिट की घटना को बताया 'देश विरोधी कृत्य'

BJP युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को देश के अलग-अलग शहरों में कांग्रेस पार्टी और उसके यूथ विंग NSUI के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. यह विरोध प्रदर्शन एक दिन पहले नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान इंडियन यूथ कांग्रेस द्वारा किए गए विवादित प्रदर्शन के जवाब में किया गया.

राजस्थान की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, महिलाओं-युवाओं की बढ़ी भागीदारी, 2 लाख से ज्यादा नाम कटे

राजस्थान निर्वाचन आयोग ने राज्य की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है. इस सूची के मुताबिक, राजस्थान में अब कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 15 लाख 19 हजार 929 पहुंच गई है. निर्वाचन आयोग ने राजस्थान की पिछली मतदाता सूची के मुकाबले 2 लाख 42 हजार से ज्यादा नाम हटा दिए हैं. इस सूची में युवाओं, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स की भागीदारी बढ़ी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement