लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा (Lula da Silva) ब्राजील के 39वें राष्ट्रपति हैं. 1 जनवरी 2023 को उन्होंने राष्ट्रपति पद की शपथ ली. इसके साथ ही वह ब्राजील के सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति बने और तीसरी बार राष्ट्रपति पद संभालने वाले पहले ब्राजीलियाई नेता बने. 2 अगस्त 2026 को उन्होंने अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए दोबारा चुनाव लड़ने की अपनी उम्मीदवारी औपचारिक रूप से घोषित की.
इससे पहले भी 2003 से 2011 तक दो लगातार कार्यकाल में ब्राजील की कमान संभाल चुके हैं. लूला वर्कर्स पार्टी से जुड़े हुए हैं. उन्होंने राजनीति में आने से पहले मजदूर और ट्रेड यूनियन नेता के रूप में लंबा संघर्ष किया.
12 और 13 सितंबर 2026 को भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026 India) में लूला दा सिल्वा शामिल हुए.
लूला का जन्म 27 अक्टूबर 1945 को ब्राजील के पर्नाम्बुको राज्य में हुआ था. उनका बचपन आर्थिक मुश्किलों के बीच बीता. उन्होंने छोटी उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया और काम करना शुरू कर दिया था. बाद में वह मेटल वर्कर बने और इसी दौरान मजदूरों के अधिकारों को लेकर सक्रिय हुए. ट्रेड यूनियन आंदोलन में उनकी भूमिका बढ़ती गई और 1978 से 1980 के बीच उन्होंने एबीसी क्षेत्र में हुए मजदूर आंदोलनों और हड़तालों का नेतृत्व किया.
ब्राजील में सैन्य शासन के दौर में लूला की राजनीतिक पहचान मजबूत हुई. 1980 में उन्होंने वर्कर्स पार्टी बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. इसके बाद वह देश में लोकतंत्र की बहाली और सीधे चुनाव की मांग करने वाले Diretas Já आंदोलन से जुड़े. 1986 में वह साओ पाउलो से संघीय सांसद चुने गए.
लूला ने राष्ट्रपति बनने की कोशिश कई बार की. उन्हें 1989, 1994 और 1998 के चुनावों में हार का सामना करना पड़ा. आखिरकार 2002 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें जीत मिली और वह पहली बार ब्राजील के राष्ट्रपति बने. 2006 में वह दोबारा चुने गए.
उनके पहले राष्ट्रपति कार्यकालों में गरीबी कम करने और सामाजिक कल्याण योजनाओं पर खास जोर दिया गया. Bolsa Família जैसी योजनाओं के जरिए गरीब परिवारों तक आर्थिक मदद पहुंचाने की कोशिश हुई. उनके कार्यकाल में ब्राजील की अर्थव्यवस्था में भी तेजी देखने को मिली और लूला देश के लोकप्रिय नेताओं में गिने जाने लगे. हालांकि उनके पहले कार्यकालों के दौरान भ्रष्टाचार से जुड़े बड़े राजनीतिक विवाद भी सामने आए.
2017 में लूला को भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में दोषी ठहराया गया और 2018 में उन्हें जेल भेजा गया. उन्होंने करीब 580 दिन जेल में बिताए. बाद में 2021 में ब्राजील की सुप्रीम कोर्ट ने उनकी सजा को रद्द कर दिया और उनके खिलाफ मामलों में न्यायिक प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल भी उठाए.
2022 के राष्ट्रपति चुनाव में लूला ने मौजूदा राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को हराकर फिर सत्ता में वापसी की.
27 अक्टूबर 1945 को जन्में लूला ने तीन बार शादी की. 1969 में उन्होंने मारिया डी लूर्डेस से शादी की, जिनकी 1971 में हेपेटाइटिस से मृत्यु हो गई. 1974 में लूला ने तत्कालीन प्रेमिका, मिरियम कॉर्डेइरो से एक बेटी हुई. दोनों ने कभी शादी नहीं की थी. 1974 में, लूला ने एक विडो, मारिसा लेटिसिया रोक्को कासा से शादी की, जिनसे उनके तीन बेटे हुए. उन्होंने मारिसा की पहली शादी से उसके बेटे को भी गोद लिया था. लूला और मारिसा की शादी 43 साल तक चली. 2 फरवरी 2017 को स्ट्रोक के बाद उनकी मृत्यु हो गई. लूला ने तीसरी शादी जंजा से 18 मई 2022 को शादी की (Lula da Silva Personal Life).
ब्राजील के राष्ट्रपति चुनाव में फ्लावियो बोल्सोनारो 47.2% वोट के साथ लूला से आगे हैं और अब दोनों 25 अक्टूबर के रनऑफ में भिड़ेंगे. नतीजों ने लूला के पहले दौर में जीत के दावे को झटका दिया है, जबकि विशेषज्ञ इसे दक्षिणपंथ की बढ़ती ताकत और बंटी हुई राजनीति का संकेत मान रहे हैं.
ब्राजील में अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले नया सर्वे सामने आया है. इसमें लूला और फ्लावियो बोल्सोनारो के बीच मुकाबला काफी करीबी दिख रहा है. पहले दौर से लेकर संभावित दूसरे दौर तक चुनावी तस्वीर क्या कहती है, समझिए.
ब्राजील के अधिकारियों के मुताबिक, शुक्रवार को अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के वीजा आवेदन खारिज कर दिए गए. सूत्रों ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर बताया कि अमेरिकी अधिकारियों का ब्राजील दौरा अक्टूबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश माना जा रहा था.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज टोल प्लान की धज्जियां उड़ाकर रख दी हैं. जब पूरी दुनिया ट्रंप की इस 'हफ्ता वसूली' के खिलाफ बोलने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही थी, तब ब्राजील ने खुलकर अमेरिका के इस कदम को 'समुद्री डकैती' यानी 'PIRACY' करार दिया है. ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने सीधे शब्दों में अमेरिका पर हमला बोलते हुए कहा है— "पुराने जमाने में इस तरह की हरकत को समुद्री डकैती कहा जाता था.
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर भारी शुल्क लगाने की अमेरिकी सोच ने अंतरराष्ट्रीय बहस छेड़ दी है. ब्राजील के राष्ट्रपति ने इस प्रस्ताव पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अनुचित बताया और कहा कि वैश्विक समुद्री मार्गों पर किसी एक देश का दावा स्वीकार्य नहीं हो सकता.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले कार्गो जहाजों पर 20% टोल लगाने का प्लान बना रहे हैं. इसे लेकर ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा उनपर भड़क गए हैं. लूला ने ट्रंप के इस कदम को डकैती बताया और कहा कि अमेरिका को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग से गुजरने वाले जहाजों से पैसे लेने का कोई अधिकार नहीं है.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला डा सिल्वा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ बातचीत की. इन बैठकों में व्यापार, टैरिफ और ईरान के परमाणु मुद्दे पर चर्चा हुई. वहीं, ट्रंप ने क्यूबा पर नए कड़े प्रतिबंध भी लगाए, जिन्हें मार्को रुबियो ने राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बताया.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने दिल्ली में भारत दौरे के समापन पर अमेरिका के साथ "अच्छे संबंध" बनाने की इच्छा व्यक्त की. वे मार्च के पहले सप्ताह में वॉशिंगटन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलने की उम्मीद कर रहे हैं.
ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंच आयोजित किया था. इसमें लूला को म्यूजिकल सरप्राइज दिया गया जो उन्हें बहुत पसंद आया. ऐसे में लूला ने भी पीएम मोदी के ब्राजील दौरे का जिक्र किया जब उन्होंने भी उन्हें ऐसा ही सरप्राइज दिया था.
PM मोदी को ब्राजील में मिला था म्यूजिकल सरप्राइज, अब भारत में लूला को भी ट्रीट. ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा इन दिनों भारत दौरे पर हैं. राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका स्वागत किया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित लंच में मिले एक “म्यूजिकल सरप्राइज” को लेकर लूला ने यादें शेयर कीं
नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के शर्टलेस प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने पटियाला हाउस कोर्ट में दावा किया कि यह नेपाल के जेन-Z प्रोटेस्ट से प्रेरित था. भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे T20 मैच में 17 रनों से हरा दिया है.
नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की वार्ता में दोनों देशों ने व्यापार, टेक्नोलॉजी, रक्षा, स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा सहित कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई. दोनों ने क्रिटिकल मिनरल्स और रेयर अर्थ समझौते को मजबूत सप्लाई चेन की दिशा में अहम कदम बताया. साथ ही अगले पांच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार 20 अरब डॉलर से आगे ले जाने का लक्ष्य दोहराया.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की अहम बैठक हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक तक बढ़ाने और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा ने इस इंटरव्यू में ब्रिक्स करेंसी पर विस्तार से बात की. उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि हम ब्रिक्स करेंसी बनाएंगे. ब्रिक्स के अंदर नई करेंसी बनाने पर कोई बहस नहीं है. लेकिन यह जरूरी नहीं है कि ब्राजील और इंडिया के बीच ट्रेड डील US डॉलर में ही हो. हम इसे अपनी करेंसी में भी कर सकते हैं.
ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने आजतक के साथ खास बातचीत में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर बात की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने अच्छे रिश्तों के बारे में बताया और कहा कि मोदी से बात करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया की आवश्यकता नहीं होती, वे सीधे फोन पर बात कर लेते हैं. डोनाल्ड ट्रंप पर हल्के तंज भी उन्होंने दिए. साथ ही, महात्मा गांधी को अपने जीवन का आदर्श भी बताया जो उनके दृष्टिकोण और जीवनशैली का प्रतीक है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा से टेलीफोनिक बातचीत की और उन्हें भारत आने का न्योता दिया. दोनों नेताओं ने भारत–ब्राजील रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की और ग्लोबल साउथ के साझा हितों के लिए करीबी सहयोग पर जोर दिया.
अमेरिका की सैन्य कार्रवाई के बाद वेनेजुएला की सत्ता हिल गई है. राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी ने वैश्विक राजनीति में बड़ा तूफान खड़ा कर दिया है. दुनिया की बड़ी शक्तियां दो धड़ों में बंट गई हैं. किसी ने समर्थन किया है तो किसी ने इसे खुली जंग बताया है. रूस-चीन ने खुलकर नाराजगी जताई है. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय कानून पर भी बहस तेज हो गई है.
ब्राज़ील के राष्ट्रपति लूला ने भारत के साथ राजनीतिक, आर्थिक और तकनीकी सहयोग बढ़ाने के लिए रणनीतिक गठबंधन बनाने की योजना का जिक्र किया. लूला ने भारत को एक महत्वपूर्ण साझेदार बताया और कहा कि वह 2026 की शुरुआत में भारत की यात्रा की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, उपराष्ट्रपति गेराल्डो अल्कमिन की हालिया भारत यात्रा ने व्यापार, निवेश और साझेदारी के अवसर तलाशने में मदद की.
टैरिफ को लेकर तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने फोन पर बातचीत की. ट्रंप ने इस बातचीत को सकारात्मक बताया. बता दें कि अमेरिका ने ब्राजील पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है. देखें US टॉप 10.
मंगलवार को न्यूयॉर्क में कुछ सेकंड की आश्चर्यजनक मुलाकात के बाद, ट्रम्प ने लूला को अगले सप्ताह बातचीत के लिए आमंत्रित किया, और तर्क दिया कि उन दोनों के बीच एक बेहतरीन कैमिस्ट्री है जो "एक अच्छा संकेत" है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा से संयुक्त राष्ट्र महासभा में अचानक मुलाकात की है. ट्रंप ने इस मुलाकात की जानकारी खुद दी और कहा है कि ब्राजील के राष्ट्रपति बेहद अच्छे इंसान हैं.