scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर BJP हमलावर, देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान का लगाया आरोप

दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर BJP हमलावर, देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान का लगाया आरोप

कनॉट प्लेस में हुए विरोध प्रदर्शन पर गंभीर सवाल उठाते हुए बीजेपी नेता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आखिर त्यौहारों के इस मुख्य सीजन के दौरान ही कनॉट प्लेस और चांदनी चौक जैसे प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन क्यों किए जा रहे हैं. नवरात्रि से लेकर दीपावली और छठ पूजा तक का समय भारत की आर्थिक गतिविधियों का सबसे महत्वपूर्ण काल माना जाता है. पिछले वर्ष के उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार इस त्यौहारी सीजन में लगभग छह लाख करोड़ रुपये का विशाल व्यापार भारत में हुआ था. इस आंतरिक खपत के कारण ही भारतीय अर्थव्यवस्था विभिन्न वैश्विक चुनौतियों और शुल्क दबावों को सहन करने में सक्षम रही है.

Advertisement
Advertisement