ब्राजीलियाई राष्ट्रपति लूला की PM मोदी संग बैठक, मिनरल्स समेत कई अहम समझौतों पर मुहर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा की अहम बैठक हुई. इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से अधिक तक बढ़ाने और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जताई.

Advertisement
भारत-ब्राजील के बीच अहम समझौता हुआ. (Photo: ITG) भारत-ब्राजील के बीच अहम समझौता हुआ. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:53 PM IST

ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा भारत दौरे पर हैं. वो इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में शामिल होने के लिए भारत आए थे और आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस द्विपक्षीय वार्ता में दोनों नेताओं ने बहुपक्षीय मंचों में सहयोग, ग्लोबल ऑर्डर और ग्लोबल साउथ से जुड़े मामलों पर चर्चा की.

पीएम मोदी ने ब्राजीलियाई राष्ट्रपति का जोरदार स्वागत करते हुए कहा, 'राष्ट्रपति लूला और उनके प्रतिनिधिमंडल का भारत में स्वागत करते हुए मुझे बेहद खुशी हो रही है. भारत-ब्राजील संबंधों को राष्ट्रपति लूला की दूरदृष्टि और इंस्पायरिंग लीडरशिप से हमेशा फायदा मिला है.'

Advertisement

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'राष्ट्रपति लूला की यात्रा ने ऐतिहासिक एआई इम्पैक्ट समिट को सुशोभित किया है और हमारी रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा दी है. मैं दोनों देशों के बीच संबंधों के लिए उनकी दोस्ती और प्रतिबद्धता के लिए उनका आभार व्यक्त करता हूं.'

द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर तक ले जाने का लक्ष्य

इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि ब्राजील लैटिन अमेरिका में भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है. अब भारत अगले पांच सालों में द्विपक्षीय व्यापार को 20 अरब डॉलर से ज्यादा तक ले जाने की तैयारी में है. उन्होंने कहा, 'भारत-मर्कोसुर व्यापार समझौते का विस्तार हमारे आर्थिक सहयोग को और मजबूत करेगा. प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में हमारा सहयोग दोनों देशों के साथ-साथ पूरे ग्लोबल साउथ के लिए भी अहम है.'

यह भी पढ़ें: 'ब्राजील के लोगों को भारतीय पसंद...', राष्ट्रपति लूला बोले- इंडिया के साथ अलायंस बनाने पर कर रहे विचार

Advertisement

पीएम मोदी ने जानकारी दी कि भारत ब्राजील में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बेहतर केंद्र स्थापित करने की तैयारी कर रहा है.इसके लिए आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस, सुपरकंप्यूटर, सेमीकंडक्टर और ब्लॉकचेन जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जा रही है. 

भारत और ब्राजील के बीच ट्रेड डील

भारत और ब्राजील के बीच हुए ट्रेड डील की जानकारी देते हुए पीएम मोदी ने कहा, 'अहम खनिजों और दुर्लभ धातुओं पर हुई डील एक सुदृढ़ आपूर्ति सीरीज के निर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है. रक्षा क्षेत्र में भी हमारा सहयोग लगातार बढ़ रहा है. ये आपसी विश्वास और रणनीतिक तालमेल की बेहतरीन मिसाल है. हम इस लाभकारी साझेदारी को और मजबूत करते रहेंगे. स्वास्थ्य और औषधि क्षेत्रों में भी सहयोग की अपार संभावनाएं हैं. हम भारत से ब्राजील को सस्ती और क्वालिफाइड दवाओं की आपूर्ति बढ़ाने के लिए काम करेंगे.'

यह भी पढ़ें: 'मेरे PM मोदी से बहुत अच्छे संबंध', आजतक से बोले ब्राजील के राष्ट्रपति सिल्वा

राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी को बताया 'प्रिय दोस्त'

वहीं, ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने भी अपनी राय जाहिर की. उन्होंने कहा, 'मेरे प्रिय दोस्त मोदी, छठी बार इस देश में लौटकर बहुत खुशी हो रही है. भारत और ब्राजील की ये बैठक कई मायनों में अहम है. हम सिर्फ ग्लोबल साउथ के दो सबसे बड़े लोकतंत्र ही नहीं हैं. ये एक डिजिटल महाशक्ति और नवीकरणीय ऊर्जा महाशक्ति की बैठक है. हम दोनों ही विविधताओं वाले देश हैं और कल्चरल इंडस्ट्री के केंद्र हैं. हम दोनों ही बहुपक्षवाद और शांति के समर्थक हैं.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »