'जो हिंदू विरोधी होगा, उसका यही हश्र होगा', TMC की हार पर नवनीत राणा का तंज

तृणमूल कांग्रेस की हार पर बीजेपी की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि हिंदू विरोध करने वालों का यही अंजाम होता है. राणा ने ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि 'खेला होवे' का नारा अब खत्म हो गया और जनता ने जवाब दे दिया. उन्होंने 'बांग्लादेशियों' को चेतावनी दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुए कहा कि जनता का भरोसा उन पर कायम है.

Advertisement
नवनीत राणा ने कहा, हिंदू विरोध करने वालों का यही अंजाम होता है. Photo ITG नवनीत राणा ने कहा, हिंदू विरोध करने वालों का यही अंजाम होता है. Photo ITG

योगेश पांडे

  • नागपुर,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

तृणमूल कांग्रेस की हार को लेकर सियासत तेज हो गई है और इस बीच बीजेपी की पूर्व सांसद नवनीत राणा ने बयान देकर राजनीतिक माहौल को और गर्म कर दिया है. उन्होंने कहा, 'जो हिंदू के विरोध में जाएगा, उसका इस देश में यही हश्र होगा.'

बंगाल के चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनीत राणा ने ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अक्सर 'खेला होवे' का नारा देती थीं, लेकिन अब खेला खत्म हो गया है और जनता ने उन्हें जवाब दे दिया है. उनके मुताबिक, यह परिणाम अहंकार के टूटने का संकेत है और खासतौर पर महिलाओं ने ममता बनर्जी के खिलाफ वोट देकर अपना फैसला सुनाया है.

Advertisement

'बांग्लादेशी अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें'
नवनीत राणा ने आगे कहा कि देश में सनातन और हिंदू विरोध की राजनीति करने वालों को जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी. उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी के मुख्यमंत्री बनने से पहले 'बांग्लादेशी' अपना बोरिया-बिस्तर बांध लें.

PM मोदी की तारीफ की
इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और लोगों के दिल से उनके लिए दुआ निकलती है. 'मोदी है तो मुमकिन है' का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जनता का भरोसा प्रधानमंत्री पर कायम है.

गौरतलब है कि बंगाल के चुनाव परिणामों के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और विभिन्न दलों के नेता अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. ऐसे में नवनीत राणा का यह बयान राजनीतिक बहस को और धार देने वाला माना जा रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement