एक दुल्हन, नौ दूल्हे! जिस लड़की से ब्याह रचाया, वो पहले 8 लोगों संग ले चुकी थी फेरे, हैरत में डाल देगी ये कहानी

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में एक युवती ने गांव के युवक से शादी की. विधि-विधान से शादी के बाद वह विदा होकर दूल्हे के घर पहुंची. फिर कुछ दिन बाद वह गायब हो गई. अब दूल्हे का कहना है कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है. जिससे उसकी शादी कराई गई, वह पहले आठ लोगों से शादी कर चुकी थी. वह घर से लाखों रुपये और जेवर भी ले गई है.

Advertisement
लुटेरी दुल्हन गैंग ने युवक से की धोखाधड़ी. (Photo: ITG) लुटेरी दुल्हन गैंग ने युवक से की धोखाधड़ी. (Photo: ITG)

रोहिदास हातागले

  • बीड,
  • 06 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:07 AM IST

महाराष्ट्र के बीड़ जिले में फर्जी शादी कराकर युवाओं को लूटने वाला एक बड़ा गैंग सामने आया है. इस गैंग ने ग्रामीण इलाकों के कई युवाओं को अपनी ठगी का शिकार बनाया. ताजा मामला गेवराई तहसील के उमापुर गांव से सामने आया है, जहां एक युवती ने आठ बार शादी करने के बाद नौवीं बार उमापुर के एक युवक को अपने जाल में फंसाया और उससे लाखों रुपये ऐंठ लिए.

Advertisement

उमापुर के रहने वाले युवक की शादी के लिए कुछ एजेंटों ने मध्यस्थता की. शादी तय करने के नाम पर युवक से लाखों रुपये लिए गए. इसके बाद बाकायदा शादी हुई, लेकिन कुछ ही समय बाद दुल्हन और उसके साथ आए एजेंटों का असली चेहरा सामने आ गया. जांच में यह खुलासा हुआ कि जिस लड़की से युवक की शादी हुई, वह पहले आठ अलग-अलग लोगों से शादी कर चुकी थी. हर बार यह गैंग शादी के कुछ दिनों बाद पैसे और जेवर लेकर फरार हो जाता था.

यह भी पढ़ें: सुहागरात में 1 बजे खुली दूल्हे की नींद, देखा तो दुल्हन गायब, खोजने निकला पूरा ससुराल तो...  

इस धोखाधड़ी का शिकार हुआ उमापुर का युवक अब परेशान हो रहा है. उसने इस मामले की शिकायत एसपी से की. एसपी को जो एप्लिकेशन युवक ने दिया है, उसमें कहा है कि मेरे साथ लाखों की धोखाधड़ी हुई है. अब मेरे सामने कोई रास्ता नहीं बचा है. मुझे न्याय चाहिए. 

Advertisement

युवक ने कहा कि उसे अंधेरे में रखकर शादी कराई गई थी. जिस युवती से शादी हुई, उसकी यह नौवीं शादी थी. इस पूरे मामले को लेकर चकलांबा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज हुई है. युवक का कहना है कि दुल्हन एक और दूल्हे अनेक बनाकर यह गिरोह युवाओं की जिंदगी बर्बाद कर रहा है.

यह गैंग खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के उन युवकों को निशाना बनाता था, जिन्हें शादी के लिए दुल्हन ढूंढने में परेशानी होती है. यह गैंग एजेंटों के जरिए युवकों को निशाना बनाया जाता है. गरीबी का हवाला देकर लाखों रुपये वसूले जाते हैं और शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन गायब हो जाती है. शिकायत के आधार पर पुलिस अब इस गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement