Mumbai Rain: मॉनसून की पहली ही भारी बारिश में लबालब मुंबई, रातभर हुई बरसात, अंधेरी सबवे बंद

Mumbai Rain: मुंबई का अंधेरी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे (अंडरपास) पूरी तरह पानी से भर गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सुरक्षा के मद्देनजर अंडरपास को बंद कर दिया है.

Advertisement
An underpass in Mumbai's Andheri area was closed after waterlogging due to heavy rains An underpass in Mumbai's Andheri area was closed after waterlogging due to heavy rains

दीपेश त्रिपाठी

  • मुंबई,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:00 AM IST

पूरे महाराष्ट्र में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंच चुका है. मुंबई में मॉनसून के पहुंचने के साथ ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है. रातभर हुई तेज बारिश के कारण मुंबई शहर के कई इलाकों में पानी भर गया है. सड़कें लबालब हैं, कई जगह जलजमाव है. 

अंधेरी इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है, जहां भारी बारिश के कारण अंधेरी सबवे (अंडरपास) पूरी तरह पानी से भर गया है. बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने सुरक्षा के मद्देनजर अंडरपास को बंद कर दिया है. इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.

Advertisement

भारी बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति है. जिससे कुछ जगहों पर यातायात बाधित होने की संभावना है. ऐसे में सुबह ऑफिस और काम से बाहर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश और कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है.

शहर में बारिश का हाल
मुंबई में बीती रात 5-6 घंटों के दौरान अलग-अलग इलाकों में 71 से 99 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है. वहीं, 23 जून को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक सबसे ज्यादा बारिश नायर अस्पताल (सेंट्रल मुंबई) में दर्ज की गई, जहां 78.96 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी.

Advertisement

बता दें कि मुंबई में घने बादल छाए हुए हैं, कई इलाकों में लगातार तेज बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जून को दिनभर मुंबई में मध्यम से भारी बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है. ऐसे में सड़कों पर पानी भरने और यातायात प्रभावित होने की संभावना है.

बता दें कि मुंबईवासियों को लंबे समय से गर्मी से राहत का इंतजार था, जो इस बारिश से मिली है. हालांकि, जलजमाव और ट्रैफिक की समस्या हर साल की तरह इस बार भी मॉनसून की बारिश की शुरुआत में ही नजर आ रही है. 

मुंबई में 13 दिन लेट पहुंचा मॉनसून
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून मंगलवार, 23 जून को मुंबई पहुंचा है. यह अपने सामान्य आने की तारीख से 13 दिन देरी से आया है. मुंबई में मॉनसून के दस्तक की सामान्य तारीख 10 जून है. IMD ने बताया कि मॉनसून ने अब मध्य अरब सागर के बाकी हिस्सों, महाराष्ट्र के कुछ और इलाकों समेत मुंबई, तेलंगाना और ओडिशा के बचे हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों को कवर कर लिया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मुंबई में साल 2023 में भी मॉनसून 25 जून को आया था. सबसे ज्यादा देरी 1974 और 1958 में हुई थी, जब मॉनसून 28 जून को पहुंचा था.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »