मुंबई: पत्नी ने शराब के लिए नहीं दिए पैसे तो पति ने पीट-पीट कर उतार दिया मौत के घाट

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी पति को उस वक्त पकड़ा गया जब पत्नी की हत्या के बाद वो शहर छोड़कर भागने की कोशिश कर रहा था. आरोप के मुताबिक पहले दोनों के बीच पैसों को लेकर झगड़ा हुआ और इसके बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी.

Advertisement
ये सांकेतिक तस्वीर है. ये सांकेतिक तस्वीर है.

aajtak.in

  • मुंबई,
  • 09 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 7:46 AM IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर कथित तौर पर एक शख्स ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मुंबई के गोरेगांव (पूर्वी) में एक व्यक्ति ने शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपनी पत्नी को मार डाला.

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि 42 साल के आरोपी को रेलवे पुलिस ने मलाड इलाके के मालवानी से उस समय गिरफ्तार किया जब वो पत्नी की हत्या के बाद शहर से भागने की कोशिश कर रहा था.

अधिकारी ने बताया कि गुरुवार शाम को परवीन अंसारी (26) अपने घर में गंभीर रूप से घायल पाई गईं और नजदीकी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

अधिकारी ने बताया कि हत्या का आरोपी पति शराब के पैसों को लेकर आए दिन पत्नी से झगड़ा किया करता था. उन्होंने कहा, 'पति मोइनुद्दीन अंसारी शराब के पैसों के लिए झगड़ा करता था. 

गुरुवार को फिर से शराब के पैसों को लेकर ही पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई थी जिसके बाद आरोपी ने पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी थी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि कत्ल के आरोपी पति असांरी को बाद में बोरीवली रेलवे पुलिस ने उस वक्त दबोच लिया जब वो शहर छोड़कर भागने की फिराक में था.

Advertisement


 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »