बीजेपी के बागी ने शिंदे के साथ कर दिया खेला, शिवसेना के मुस्लिम दांव से उद्धव का बिगाड़ा गेम

महाराष्ट्र के सियासत में जबरदस्त तरीके से गेम हो रहा है. ऑपरेशन टाइगर के चलते उद्धव ठाकरे के 6 सांसदों को अपने साथ मिलाने वाले एकनाथ शिंदे के साथ एमएलसी चुनाव में बीजेपी के बागी नेता ने खेला कर दिया है. इस तरह शिंदे ने मु्स्लिम दांव से उद्धव ठाकरे का गेम खराब कर दिया है.

Advertisement
एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के साथ कैसे हो गया 'खेला' (Photo-ITG) एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के साथ कैसे हो गया 'खेला' (Photo-ITG)

कुबूल अहमद

  • नई दिल्ली,
  • 22 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:28 PM IST

महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव में काफी रोचक मुकाबला रहा. कांग्रेस, शरद पवार और उद्धव ठाकरे की सियासी तिकड़ी पूरी तरह से फेल रही. एक भी एमएलसी सीट नहीं जीत सकी. बीजेपी के अगुवाई वाले महायुति ने पूरी तरह विपक्ष का सफाया कर दिया.राज्य की 17 एमएलसी सीटों में से 16 सीट बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना जीतने में सफल रही.

नासिक सीट पर एकनाथ शिंद के प्रत्याशी के साथ बीजेपी के बागी उम्मीदवार ने खेला कर दिया तो परभणी-हिंगोली सीट पर एकनाथ शिंदे के मुस्लिम दांव से उद्धव ठाकरे को करारी मात खानी पड़ी है. 

Advertisement

महाराष्ट्र के 17 विधान परिषद सीटों पर चुनाव हुए में रोचक नतीजे रहे. कांग्रेस उम्मीदवार को जीतना तो दूर एक सीट पर उसे एक भी वोट नहीं मिला तो उद्धव की पार्टी को एक सीट पर सिर्फ 5 वोट से ही संतोष करना पड़ा है. 

नासिक सीट पर शिंदे के साथ खेला हो गया
विधान परिषद की कुल 17 रिक्त सीटों में से 6 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके थे, जबकि बाकी 11 सीटों पर सोमवार को नतीजे आए हैं. एमएलसी चुनाव में सबसे बड़ा उलटफेर नासिक क्षेत्र की एमएलसी सीट पर देखने को मिला,जहां बीजेपी के बागी नेता और निर्दलीय उम्मीदवार गोकुल गीते ने महायुति समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को हराकर सभी राजनीतिक समीकरण बदल दिए.

नरेंद्र दराडे ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना से चुनावी मैदान में उतरे थे. बीजेपी के गोकुल गीते चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे, लेकिन सीट शिवसेना के खाते में चली गई. ऐसे में गोकुल गीते ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे और उन्होंने शिंदे के उम्मीदवार को चारो खाने चित कर दिया. गोकुल गीते ने शिंदे के उम्मीदवार को 300 से ज्यादा वोटों से हराया है. 

Advertisement

नासिक सीट पर कुल 618 वोट डाले गए थे, जिनमें 13 वोट अवैध घोषित हुए. इसके बाद 605 वैध मतों के आधार पर जीत के लिए 303 वोटों का कोटा तय किया गया.गोकुल गीते को पहले ही दौर में 357 वोट मिले, जबकि महायुति समर्थित उम्मीदवार नरेंद्र दराडे को सिर्फ 248 वोट ही हासिल हुए. तीसरे उम्मीदवार प्रसाद हिरे को एक भी वोट नहीं मिला.

गोकुल गीते ने पहले ही राउंड में जीत दर्ज कर ली, जिसके बाद दौर की मतगणना की जरूरत ही नहीं पड़ी. चुनाव अधिकारियों ने उन्हें सीधे विजयी घोषित कर दिया.इस जीत को एकनाथ शिंदे गुट के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि चुनाव से पहले शिवसेना और बीजेपी ने अपने नगर सेवकों को एकजुट रखने के लिए उन्हें ठाणे के एक होटल में भी ठहराया था ताकि चुनाव में खरीद-फरोख्त न हो सके. 

भाजपा और शिवसेना की यह रणनीति नासिक में काम नहीं आई और निर्दलीय गोकुल गिते ने भाजपा शिवसेना के उम्मीदवार को हरा दिया है. इसीलिए शिंदे के लिए बड़ा झटका है. 

शिंदे के मुस्लिम दांव से उद्धव का बिगड़ा गेम 

नासिक सीट पर भले ही एकनाथ शिंदे की पार्टी जीत न सकी हो, लेकिन परभणी-हिंगोली सीट पर मुस्लिम उम्मीदवार को उतारकर उद्ध ठाकरे की पार्टी का गेम बिगाड़ दिया है. शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना ने परभणी-हिंगोली एमएलसी सीट पर सईद खान को प्रत्याशी बनाया था. उन्होंने उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना (यूबीटी) के प्रत्याशी डॉ. विवेक नावंदर को मात दी है. सईद खान ने 242 वोटों के साथ जीत हासिल की है.

Advertisement

कांग्रेस को एक वोट नहीं तो ओवैसी ने किया खेला
अमरावती विधान परिषद सीट पर बीजेपी के पूर्व मंत्री प्रवीण पोटे ने 390 वोट हासिल करके शानदार जीत दर्ज की. कांग्रेस उम्मीदवार हर्षजीत देशमुख को एक भी वोट नहीं मिला, जबकि वंचित बहुजन अघाड़ी के नीलेश विश्वकर्मा को 31 वोट मिले. इस सीट पर कांग्रेस को उद्धव और शरद पवार का भी समर्थन हासिल थी. इसके बाद भी एक वोट नहीं मिल सके, जो लोगों के लिए चौंकाने वाला रहा.

छत्रपति संभाजीनगर-जालना निर्वाचन क्षेत्र से बीजेपी के सुहास शिरसाट ने 455 वोट हासिल करके जीत दर्ज की. ठाकरे गुट के गणेश लोखंडे को 135 वोट मिले, जबकि MIM समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार इसाक खान को 35 वोट मिले. सोलापुर से बीजेपी के राजेंद्र राउत ने NCP के वसंतराव देशमुख को 365 वोटों से हराया. राउत को 483 वोट मिले, जबकि देशमुख को 118 वोट मिले

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »