'नंगा करके बेल्ट से पीटा, प्राइवेट पार्ट्स पर पेट्रोल डाला...' लातूर में युवक के साथ बर्बरता की हदें पार

महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा गया और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर पेट्रोल डालकर हमला किया गया. ये घटना दो महीने पुरानी है, लेकिन वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पीड़ित ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

Advertisement
युवक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. (Photo: Representational) युवक की मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:43 AM IST

महाराष्ट्र के लातूर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आई है. यहां एक युवक को निर्वस्त्र करके बेल्टों से पीटा गया. उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट्स पर पेट्रोल डाला गया. इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई.

दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दबंगों का एक समूह एक युवक के साथ बर्बरता करता नजर आ रहा है. आरोपी युवक के कपड़े उतारकर उसे बेल्ट से बेरहमी से पीट रहे हैं, उस पर लात-घूंसे बरसा रहे हैं.

Advertisement

आरोपियों ने इस पूरी हैवानियत का वीडियो मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया और फिर इसे सोशल मीडिया ग्रुप्स में वायरल कर दिया. 

दो महीने पुरानी घटना, पीड़ित की तलाश जारी

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस का कहना है कि ये घटना करीब दो महीने पहले हुई थी. इस मारपीट और हमले के बाद पीड़ित युवक चुपचाप उस जगह को छोड़कर चला गया था. इतने गंभीर हमले के बावजूद पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई थी.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद हमने जांच शुरू कर दी है. हमने पीड़ित युवक की पहचान कर ली है और उससे पुलिस स्टेशन आकर अपना बयान दर्ज कराने के लिए कहा है.'

यह भी पढ़ें: 'महिला को थाने में टांगकर पीटा, प्राइवेट पार्ट छुए...' झारखंड पुलिस पर आरोप, SC-ST एक्ट के तहत एक्शन की मांग

Advertisement

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़ित का बयान दर्ज होने के बाद ही पूरा मामला साफ हो जाएगा. फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह हमला किस वजह से किया गया और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी कौन हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »