लातूर
लातूर (Latur), भारत के महाराष्ट्र राज्य का एक जिला है (District of Maharashtra). लातूर शहर जिले का मुख्यालय भी है (District Headquarter, Latur). यह महाराष्ट्र राज्य का 16वां सबसे बड़ा शहर है. लातूर का पूरा जिला समुद्र तल से 540 से 638 मीटर की दूरी पर बालाघाट पठार पर स्थित है. लातूर जिला उत्तर-पूर्व में नांदेड़ जिला, दक्षिण-पूर्व में कर्नाटक के बीदर जिला, दक्षिण-पश्चिम में उस्मानाबाद जिला और उत्तर-पश्चिम में बीड और परभणी जिले से घिरा है (Latur Location). इस जिले में छह विधानसभा क्षेत्र दो लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों है (Latur Constituencies).
2011 की जनगणना के अनुसार लातूर की जनसंख्या 2,080,285 है (Latur Population). लातूर की औसत साक्षरता दर 72% है (Latur Literacy).
जिला गोदावरी नदी (Godavari River) बेसिन में स्थित है. इसमें उपयोग किया जाने वाला अधिकांश पानी मंजारा नदी से आता है. इस जिले की अन्य प्रमुख नदियां- तेरना (तिरना), रीना, मनार, तवरजा (तवरजो), तिरु और घरनी हैं. इन नदियों और कई छोटी नदियों को सिंचाई और पीने के पानी दोनों उपलब्ध कराने के लिए बांध दिया गया है. यहां बड़े बांधों में देवर्गन बांध, घरनी बांध, मासलगा बांध, सोल नदी पर सकोल बांध, तवरजा बांध और तिरु बांध शामिल हैं. जिले के उत्तरी मैदानों में तीन मुख्य नदियां हैं- मान्याद, लेंडी, और तेरु है (Latur Rivers). जिला मुख्य रूप से कृषि प्रधान है (Latur Agriculture).
महाराष्ट्र के लातूर में पुलिस ने देह व्यापार के एक रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने एक फ्लैट पर छापा मारकर 21 साल की युवती को बचाया और दो लोगों को गिरफ्तार किया. पुलिस के मुताबिक, युवती को जबरन इस धंधे में धकेला गया था. मामले में शामिल एक अन्य व्यक्ति मौके से फरार हो गया. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के लातूर में 27 अक्टूबर की देर रात करीब तीन बजे दो बदमाशों ने ऑफिस के बाहर खड़ी सफेद हुंडई एक्सटर एसयूवी चोरी कर ली. दोनों ने चेहरे रुमाल से ढक रखे थे और करीब 30 सेकंड में वारदात को अंजाम दिया. कार का अलार्म भी बजा, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. अब एमआईडीसी पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है.
RTI से मिले आंकड़ों के मुताबिक, महाराष्ट्र में जनवरी 2022 से जून 2026 के बीच 54 महीनों में 13,928 किसानों ने खुदकुशी की है. आंकड़ों के हिसाब से राज्य में हर दिन औसतन 8 किसानों की मौत हुई है.
लातूर जिला एडमिनिस्ट्रेशन ने पानी की किल्लत से जूझ रहे ग्रामीण इलाकों में राहत पहुंचाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. प्रशासन ने 173 गांवों और बस्तियों में 256 कुओं और बोरवेल को एक्वायर किया है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में 46 वर्षीय किसान शंकर अबनराव क्षीरसागर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक, सूखे के कारण उनकी सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई थी. कर्ज के बोझ और बेटी की मेडिकल कॉलेज की फीस न भर पाने से वह परेशान थे.
महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक को निर्वस्त्र कर बेल्ट से पीटा गया और उसके प्राइवेट पार्ट्स पर पेट्रोल डालकर हमला किया गया. ये घटना दो महीने पुरानी है, लेकिन वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. हालांकि, पीड़ित ने अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है.
महाराष्ट्र के लातूर में रहने वाली 26 साल की शीतल गायमुखे की हत्या कर दी गई. पुलिस ने उसके प्रेमी रमजान चांद पाशा शेख को पकड़ा है. पुलिस के मुताबिक, पुराने प्रेमी से दोबारा बातचीत को लेकर विवाद हुआ था. इसी के बाद आरोपी ने शीतल की गला दबाकर हत्या कर दी और स्क्रूड्राइवर से वार किए. फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के लातूर में सोने का कड़ा सीधा कराने के बहाने कथित तौर पर ठगी का मामला सामने आया है. एक होटल मैनेजर ने आरोप लगाया कि योगेश उत्तमराव हांडे नाम का शख्स उसका करीब 3 लाख रुपये का सोने का कड़ा सीधा करने के लिए ले गया, लेकिन वापस करने के बजाय फरार हो गया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र में सूखे से कई किसान जूझ रहे हैं. इसी बीच लातुर से एक किसान के आत्महत्या का मामला सामने आया है. परिवार के मुताबिक, कर्ज और फसल बर्बाद होने से उन्होंने यह बड़ा कदम उठाया. चिंता की बात यह है कि लातुर में तीन दिन के अंदर किसान आत्महत्या का यह दूसरा मामला है.
महाराष्ट्र के लातूर में बहन के साथ अफेयर के शक में दो भाइयों ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर प्रोफेसर नितिन धनजी संगमे की हत्या कर दी. आरोपियों ने उसे कनेरी चौक से SUV में अगवा किया और बर्दापुर स्थित स्टोन क्रशर प्लांट ले जाकर डंडे, बेल्ट और रॉड से पीटा. चारों को गिरफ्तार कर चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में सूखे की गंभीर स्थिति के कारण जिला प्रशासन ने चार प्रमुख क्षेत्रों पेयजल, पशु चारा, रोजगार और जल स्रोत पुनर्जीवन पर केंद्रित एक व्यापक योजना बनाई है.
महाराष्ट्र और आंध्र प्रदेश में 2026 के कमजोर मॉनसून और अल-नीनो के कारण भारी सूखा पड़ा है. महाराष्ट्र के 74 प्रतिशत तालुकों और आंध्र के आधे से ज्यादा मंडलों में सूखा घोषित है. फसलें मुरझाईं, पानी की कमी बढ़ी, स्वास्थ्य, खेती, कारोबार और अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है.
महाराष्ट्र के लातूर में नशे में धुत युवक ने चाइनीज होटल में बाइक घुसाकर जमकर तोड़फोड़ कर दी. आरोप है कि शैलेश शिंदे ने होटल मालिक और उसके बेटे को गाली देते हुए दो दिन में दुकान बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी. उसने फ्रिज, काउंटर और गैस बर्नर भी तोड़ दिए.
महाराष्ट्र के लातूर में एक युवक पर नशे की हालत में बाइक होटल के अंदर घुसाकर तोड़फोड़ करने का आरोप है. शिकायत के मुताबिक, होटल मालिक और उसके बेटे को दो दिन में दुकान बंद करने की धमकी दी गई. पुलिस ने NCR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के लातूर में नशे में धुत युवक ने बाइक होटल के अंदर घुसाकर कथित तौर पर जमकर तोड़फोड़ की. आरोप है कि युवक ने होटल मालिक और उसके बेटे को गालियां दीं और दो दिन में दुकान बंद नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दी. ग्राहकों से भी अभद्रता का आरोप है. शिकायत के बाद विवेकानंद चौक पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
महाराष्ट्र के लातूर जिले के वड़वाल नागनाथ गांव में पानी का संकट गहरा गया है. करीब 11 हजार की आबादी वाले गांव में कुएं और बोरवेल का जलस्तर तेजी से घट रहा है. लोगों को घंटों कतार में लगने के बाद भी सिर्फ 5 घड़े पानी मिल रहा है.
रविवार को रेनापुर के पास 44 वर्षीय किसान सुभाष कुऱ्हाडे ने अपने जन्मदिन पर आम के पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली. पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
लातूर के अहमदपुर तहसील में 60 वर्षीय किसान तुकाराम निवृत्ति गुट्टे ने अपने खेत में पेड़ से फांसी लगाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. परिवार का आरोप है कि सूखे के कारण डेढ़ एकड़ में लगी सोयाबीन की फसल बर्बाद हो गई थी. बैंक कर्ज चुकाने और परिवार का खर्च चलाने की चिंता से वह परेशान थे.
महाराष्ट्र के लातूर में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने एक किराए के मकान पर छापा मारकर नाबालिग लड़की सहित चार महिलाओं को कथित तौर पर देह व्यापार से मुक्त कराया है. पुलिस का कहना है कि सूचना मिली थी कि शहर में महिलाओं को बुलाकर सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है. पुलिस को मौके से 2,000 रुपये कैश, मोबाइल और कंडोम के पैकेट मिले.
महाराष्ट्र के लातूर जिले में मॉनसून के बाद भी पर्याप्त बारिश नहीं होने से किसानों की खरीफ फसल बर्बाद हो रही है. ऐसे में, लातूर के एक किसान ने बारिश के इंतजार में खेतों में खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उसे नष्ट कर दिया है.
महाराष्ट्र के लातूर में कुंडली दोष दूर करने के नाम पर 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप एक ढोंगी बाबा पर लगा है. पीड़िता के गर्भवती होने के बाद मामला सामने आया. परिवार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी रामेश्वर रामदासी महाराज को गिरफ्तार किया है.