बारामती एयरपोर्ट के पास शिपिंग कंपनी के मालिक पर हमला, फूलों का गुलदस्ता लेकर आया था अटैकर

राणा दिलीप सूर्यवंशी पर स्कूटर सवार दो लोगों ने हमला किया. उन्हें इलाज के लिए पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर उनकी निगरानी कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि हमलावर गुलदस्ता लेकर आया था.

Advertisement
बारामती में गुलदस्ता लेकर आया था हमलावर. (Photo- ANI) बारामती में गुलदस्ता लेकर आया था हमलावर. (Photo- ANI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:10 AM IST

महाराष्ट्र के बारामती एयरपोर्ट के पास एक शिपिंग कंपनी के मालिक राणा दिलीप सूर्यवंशी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, हमलावर फूलों का गुलदस्ता देने के बहाने उनके पास पहुंचे थे. घटना के समय सूर्यवंशी के साथ उनका निजी बॉडीगार्ड भी मौजूद था. हमले के बाद उन्हें आगे के इलाज के लिए पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया है.

Advertisement

सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) चैतन्य कदम ने बताया कि सूर्यवंशी निजी काम से बारामती आए थे. इसी दौरान स्कूटर पर सवार दो लोग उनके पास पहुंचे. आरोप है कि उन्होंने फूलों का गुलदस्ता देने के बहाने अचानक हमला कर दिया. पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उनका पता लगाने में जुटी है.

यह भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर दनादना चली गोली, बेटे के लिए परेशान हुईं मां, आया फर्स्ट रिएक्शन

गोली चलने की पुष्टि नहीं, जांच जारी

पुलिस अधिकारी चैतन्य कदम के मुताबिक, अब तक गोली चलने की पुष्टि करने वाला कोई सबूत नहीं मिला है. कथित गोलीबारी के मामले की भी जांच की जा रही है. पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं. फिलहाल घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: 'आधे घंटे रुके, जिस तरफ टाइगर बैठे थे वहीं गोली चलाई', टाइगर श्रॉफ पर हमले के चश्मदीद ने क्या बताया?

Advertisement

डॉक्टरों की निगरानी में सूर्यवंशी

रूबी हॉल क्लिनिक के सीईओ मुदित सक्सेना ने बताया कि सूर्यवंशी की हालत पर मेडिकल टीम लगातार नजर रख रही है. उन्होंने कहा कि डॉक्टर उनकी स्थिति का विस्तृत आकलन करेंगे, ताकि आगे के इलाज के बारे में फैसला लिया जा सके. मामले में पुलिस जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »