कश्मीर घाटी से मटन गायब! CM अब्दुल्ला का भगवंत मान को पत्र, कहा- पंजाब में अवैध वसूली बंद हो

कश्मीर में मटन व्यापारियों की हड़ताल के कारण बाजारों में मटन की कमी हो गई है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पत्र लिखकर पंजाब में पशु परिवहन वाहनों से हो रही अवैध वसूली और उत्पीड़न को रोकने की मांग की है. उन्होंने बताया कि वैध दस्तावेज होने के बावजूद वाहनों को जबरदस्ती रोका जा रहा है.

Advertisement
उमर अब्दुल्ला ने सीएम मान से हस्तक्षेप की मांग की. (Photo- PTI) उमर अब्दुल्ला ने सीएम मान से हस्तक्षेप की मांग की. (Photo- PTI)

मीर फरीद

  • श्रीनगर,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:38 PM IST

कश्मीर घाटी में मटन व्यापारियों की हड़ताल की वजह से बाजारों से मटन पूरी तरह गायब हो गया है. इस संकट के बीच जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एक पत्र लिखा है. उन्होंने पंजाब से गुजरने वाले पशु परिवहन वाहनों से हो रही अवैध वसूली और उत्पीड़न को रोकने के लिए तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है.

Advertisement

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्र में 'ऑल कश्मीर होलसेल मटन डीलर्स यूनियन' के उठाए गए मुद्दों का जिक्र किया है. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर के पशु व्यापारियों और ट्रांसपोर्टरों को पंजाब से गुजरते समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

वहीं, घाटी के मटन डीलर्स का कहना है कि जब तक पंजाब में हाईवे पर ये अवैध वसूली बंद नहीं होती, तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी. इस हड़ताल से कश्मीर के आम नागरिकों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही हैं.

ट्रांसपोर्टरों से अवैध वसूली के आरोप

सीएम अब्दुल्ला ने अपने पत्र में बताया कि वैध परमिट और जरूरी दस्तावेज होने के बावजूद कुछ ठेकेदार पशु मेलों के नाम पर वाहनों को जबरदस्ती रोक रहे हैं. इन ट्रांसपोर्टरों से अवैध रूप से मोटी रकम वसूली जा रही है. इस वजह से गाड़ियों को बिना मतलब देरी का सामना करना पड़ता है. इससे व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है और बेजुबान जानवरों के कल्याण पर भी बुरा असर पड़ रहा है.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर के खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले विभाग की आंतरिक समिति ने भी इस मामले की जांच की है. समिति ने पाया कि बिना किसी कानूनी मंजूरी के हर गाड़ी से भारी वसूली की जा रही है. समिति ने कहा कि पशुओं की आवाजाही को जीएसटी से छूट मिली हुई है. इसके बावजूद ऐसी अवैध वसूली से कश्मीर में मांस की कीमतों पर सीधा असर पड़ रहा है और उपभोक्ताओं पर बोझ बढ़ रहा है.

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के सिराज-उल-उलूम वेलफेयर फाउंडेशन पर बड़ा एक्शन, देश विरोधी कामों में शामिल होने का आरोप

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पत्र में लिखा, 'पंजाब और जम्मू-कश्मीर के बीच दोस्ती, सहयोग और आर्थिक आत्मनिर्भरता का पुराना रिश्ता है. अगर ऐसी प्रथाएं चल रही हैं, तो ये हमारे आपसी सहयोग के खिलाफ हैं. इससे व्यापारियों में चिंता पैदा हो गई है.'

सीएम अब्दुल्ला ने की मान से हस्तक्षेप की मांग

सीएम अब्दुल्ला ने पंजाब के सीएम से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच कराई जाए. उन्होंने पंजाब के रास्ते पशु परिवहन वाहनों की सुरक्षित, आसान और बिना किसी रुकावट के आवाजाही की अपील की है. उन्होंने कहा कि वैध दस्तावेज रखने वाले ट्रांसपोर्टरों को कोई परेशान न करे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »