Haryana: मां की पिटाई का बदला! होली के दिन बेटों ने किया हिस्ट्रीशीटर का कत्ल

हरियाणा के सोनीपत में जितेंद्र उर्फ मोनू ने कुछ दिनों पहले एक महिला को थप्पड़ मार दिया था. इसके बाद गुस्साए उसके दो बेटों ने चाकू से वार करके होली के दिन मोनू की हत्या कर दी. सोनीपत के राई थाना की पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए हत्या में इस्तेमाल हथियार को बरामद कर लिया है.

Advertisement
हत्या की सूचना मिलने के बाद जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस की टीम. हत्या की सूचना मिलने के बाद जांच के लिए मौके पर पहुंची पुलिस की टीम.

पवन राठी

  • सोनीपत,
  • 26 मार्च 2024,
  • अपडेटेड 8:02 PM IST

कल होली के दिन जब पूरा देश रंगों के त्योहार में डूबा हुआ था, तब हरियाणा के सोनीपत के गांव जठेड़ी में खून से होली खेली गई. दो सगे भाइयों ने जितेंद्र उर्फ मोनू नाम के हिस्ट्रीशीटर की चाकुओं से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. खूनी होली की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने इस हत्याकांड को अंजाम देने वाले सगे भाइयों ऋतिक और तुषार को धर दबोचा. 

Advertisement

पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद गहनता से पूछताछ की. आरोपियों ने बताया कि जितेंद्र उर्फ मोनू ने आपसी रंजिश में कुछ दिन पहले उनकी मां को थप्पड़ मारा था. उसी थप्पड़ का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को दोनों भाइयों ने मिलकर अंजाम दिया है. 

यह भी पढ़ें- कुलदीप बिश्नोई किस राह चलेंगे? हिसार से लोकसभा टिकट मिला नहीं, बेटे भव्य को राज्य कैबिनेट में मंत्रालय भी नहीं मिला, खुलकर नाराजगी आई सामने

वारदात में इस्तेमाल चाकू किया बरामद  

उधर, राई थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि मृतक की मां की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही दोनों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी ने आगे बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश किया गया है. जितेंद्र पर पहले अपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं, इस वारदात को अंजाम देने वाले दोनों भाई का कोई अपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है. जितेंद्र ने आरोपियों की मां को थप्पड़ मारा था, जिसकी रंजिश में ये वारदात अंजाम दी गई थी.

Advertisement

चाय की दुकान चलाता था मृतक 

मृतक की मां कमलेश ने बताया कि उसके बेटा जितेंद्र की उम्र करीब 40 साल है. वह घर पर रहता था और चाय की दुकान चलाता था. उन्हें जानकारी मिली कि गली में उसके बेटे का शव पड़ा हुआ है. उसके बेटे की घर में घुसकर हत्या करने के बाद उसके शव को गली में बाहर लाकर फेंक दिया गया है. इस सूचना के बाद जब कमलेश मौके पर पहुंची, तो देखा कि उसके बेटे की गले पर चाकू से वार कर बेरहमी से हत्या की गई थी. इसके बाद मृतक की मां ने पुलिस को वारदात की जानकारी दी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »