किडनैप के बाद मांगी 10 लाख रुपये की फिरौती, फिर खेत में मिली 8 साल के मासूम की लाश

पलवल में एक 8 साल के मासूम का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को उसके दादा के खेतों में फेंक दिया. आरोपियों ने मासूम के परिजनों से 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. जिसके बाद स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया. लेकिन किडनैपर्स ने उसकी हत्या कर दी.

Advertisement
किडनैप के बाद 8 साल के मासूम की हत्या (फाइल-फोटो) किडनैप के बाद 8 साल के मासूम की हत्या (फाइल-फोटो)

सचिन गौड़

  • पलवल ,
  • 25 अगस्त 2023,
  • अपडेटेड 6:01 PM IST

हरियाणा के पलवल से किडनैप हुए एक बच्चे की लाश खेत में पड़ी मिली. आरोपियों ने बच्चे के घर पर फोन कर 10 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. तुरंत ही परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस आरोपियों के फोन को सर्विलांस पर रखकर उनकी लोकेशन ट्रेस करती रही. 

इस बीच किडनैपर्स ने बच्चे की हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया और फरार हो गए. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया. बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

Advertisement

जानकारी के मुताबिक मासूम गांव के प्राइवेट स्कूल की दूसरी कक्षा का छात्र था. बीती 23 अगस्त को वह घर से खेलने के लिए निकला था. जब देर शाम तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई. लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल सका. फिर स्थानीय थाने में बच्चे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई. लेकिन दूसरे दिन एक अनजान शख्स का फोन आया और उसे 10 लाख रुपये की डिमांड की. फिर तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी. 

8 साल के मासूम का किडनैप के बाद हत्या

पुलिस ने फोन को सर्विलांस पर लेकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह बार-बार अपनी लोकेशन बदलता रहा. मृतक के बड़े भाई वाहिद ने बताया कि उसके पिता साउदी अरब में ड्राइवर की नौकरी करते हैं और दादा बाड़ी का काम करते हैं. 25 अगस्त को दादा खेतों में काम करने गए तो वहां उन्होंने उसके छोटे भाई की लाश देखी.  

Advertisement

पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी

इस मामले पर डीएसपी संदीप मोर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. पलवल के नागरिक अस्पताल में बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इस मामले का जल्द खुलासा करने के लिए पुलिस की टीमों का गठन शुरू कर दिया है. 
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »