सूरत में बड़ा सड़क हादसा, बीआरटीएस की बस ने 8 लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत  

सूरत में कतारगाम जीआईडीसी के पास एक भयानक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है. बीआरटीएस की बस के चालक ने 8 लोगों को कुचल दिया. अन्य घायलों को स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया गया है. बताया जा रहा है कि एक बस दूसरी बस से पीछे से टकरा गई, जिसके कारण बाइक सवार बस की चपेट में आ गए.

Advertisement
 बीआरटीएस बस चालक ने 8 लोगों को कुचल दिया. बीआरटीएस बस चालक ने 8 लोगों को कुचल दिया.

ब्रिजेश दोशी

  • सूरत,
  • 23 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 9:40 PM IST

सूरत में कतारगाम जीआईडीसी के पास एक भयानक सड़क हादसा हुआ है. बीआरटीएस की बस ने 8 लोगों को कुचल दिया है. हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है. अन्य घायलों को स्मीमेर अस्पताल ले जाया गया गया है. 

हादसे के बाद पूरे पुल पर ट्रैफिक जाम हो गया. बताया जा रहा है कि एक बस दूसरी बस से पीछे से टकरा गई, जिसके कारण बाइक सवार बस की चपेट में आ गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस का काफिला मौके पर पहुंच गया था. 

Advertisement

पुलिस ने भीड़ को हटाकर किसी तरह से जाम खुलवाया और ट्रैफिक को फिर से शुरू कराया. इस बीच काफी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए थे. सबसे पहले राहगीरों ने ही लोगों को बचाने का काम शुरू किया था. 

देखें वीडियो...

खबर अपडेट हो रही है… 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »