गूगल मैप से मंदिरों को बनाते निशाना, फिर आभूषण चोरी कर हो जाते थे फरार

मंदिरों में चोरी करने वाले एक अनोखे चोर गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी गूगल मैप के जरिए शहर भर के मंदिरों को निशाना बनाते थे. फिर चोरी करके आभूषण बेच देते थे.

Advertisement
पुलिस गिरफ्त में चोर, जो मंदिरों को गूगल मैप के जरिए बनाते थे निशाना.  (Photo: Screengrab) पुलिस गिरफ्त में चोर, जो मंदिरों को गूगल मैप के जरिए बनाते थे निशाना. (Photo: Screengrab)

ब्रिजेश दोशी

  • कच्छ,
  • 29 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST

मंदिरों में चोरी करने की कई घटनाएं सामने आती हैं पर कच्छ जिले से इस बार चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां चोर गूगल मैप के जरिए मंदिरों को निशाना बनाते थे और चोरी करते थे. पूर्वी कच्छ के आडेसर थाना क्षेत्र के हमीरपार गांव में रात के समय हुई मंदिर चोरी का मामला पुलिस ने कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है.

Advertisement

गूगल मैप्स की मदद से मंदिर का पता लगाने वाली तकनीक का इस्तेमाल करके चोरी करने वाले 2 चोरों को भी पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है. तीन दिन पहले रापर तालुका के मोती हमीरपार गांव में स्थित खोडियार माता और रामापीर मंदिर से रात के समय चोरों ने 110150 रुपये के आभूषण चुरा लिए थे.

यह भी पढ़ें: लखनऊ में गैस संकट: 2–3 दिन से लाइन, सिलेंडर चोरी से बचाने को जंजीर-ताला लगा पहरा दे रहे लोग

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया और आभूषण नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि गेड़ी के पंचाभाई कोली और उमैया के जावेद घांची जिन्होंने मंदिर से चोरी की थी वह आडेसर के सणवा चौकड़ी के पास खड़े हैं. जहां से दोनों राधनपुर की ओर चोरी का सामान बेचने जाने वाले थे.इस दौरान पुलिस ने निगरानी रखी और दोनों को पकड़ लिया.

Advertisement

ऐसे देते थे चोरी की घटना को अंजाम

आरोपियों से पूछताछ के दौरान चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. आरोपी जावेद धांची मोबाइल फोन की अच्छी जानकारी होने के कारण गूगल मैप्स के जरिए आसपास के मंदिरों की लोकेशन ट्रैक करता था. इसके बाद दोनों आरोपी रात में पैदल मंदिर में घुसते और श्रीफल काटने के लिए इस्तेमाल होने वाले लोहे के तेज टुकड़े से ताले तोड़कर चोरी करते थे.
 
इस जांच में आडेसर पुलिस स्टेशन में दर्ज सेलारी मंदिर की चोरी के अलावा रापर पुलिस स्टेशन के अपराधों को भी सुलझाया गया है. आरोपियों के पास से 14 छोटे-बड़े चांदी के छाते, चांदी जैसी धातु का एक सांप, नकदी और मोबाइल फोन, जिनकी कुल कीमत 10 लाख रुपये है, बरामद किए गए हैं.

दोनों से 228160 रुपये जब्त किए गए. जावेद के खिलाफ तीन और पंचाभाई के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं. पुलिस ने दावा किया कि आरोपियों से पूछताछ में कई अन्य बड़े खुलासे भी हो सकते हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement