लखनऊ में गैस संकट: 2–3 दिन से लाइन, सिलेंडर चोरी से बचाने को जंजीर-ताला लगा पहरा दे रहे लोग

लखनऊ के बीकेटी स्थित इंडियन गैस एजेंसी पर एलपीजी सिलेंडर की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं. उपभोक्ता 2–3 दिनों से कतार में लग रहे हैं और चोरी से बचाने के लिए सिलेंडरों में ताला-जंजीर लगा रहे हैं. कई महिलाएं सुबह 5 बजे से एजेंसी पहुंच रही हैं. एजेंसी प्रबंधन का कहना है कि पिछले 3–4 दिनों से स्टॉक नहीं आया है, नया स्टॉक आने पर वितरण होगा.

Advertisement
3–4 दिनों से स्टॉक नहीं आया है.(Photo: File/ITG) 3–4 दिनों से स्टॉक नहीं आया है.(Photo: File/ITG)

आशीष श्रीवास्तव

  • लखनऊ,
  • 28 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 9:22 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बीकेटी इलाके में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इंडियन गैस एजेंसी पर पिछले एक-दो दिनों से लंबी कतारें लगी हुई हैं और उपभोक्ता घंटों इंतजार करने को मजबूर हैं. हालात इतने खराब हैं कि लोग अपने सिलेंडर चोरी होने के डर से उन्हें जंजीर और ताले से बांधकर लाइन में खड़ा कर रहे हैं.

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि वे लगातार दो से तीन दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अब तक उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल सका है. बढ़ती भीड़ और अनिश्चितता के कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी भी देखने को मिल रही है. सिलेंडर की कमी ने रोजमर्रा के कामकाज को प्रभावित कर दिया है और लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.

ग्राउंड रिपोर्ट के दौरान यह भी सामने आया कि कई महिलाएं सुबह से ही एजेंसी के बाहर डेरा डाले हुए हैं. वे छाता, खाना और नकदी साथ लेकर पहुंच रही हैं ताकि लंबे इंतजार के बीच किसी तरह अपनी बारी का इंतजार कर सकें.

यह भी पढ़ें: दर्द से तड़पती रही गर्भवती, OT टेबल पर छोड़ सो गए स्टाफ... लखनऊ में हॉस्पिटल की लापरवाही

Advertisement

सुबह 5 बजे से लाइन में लगने को मजबूर

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि वे सुबह 5 बजे से ही एजेंसी पहुंच रही हैं. कई महिलाएं लगातार दो-तीन दिनों से ई-रिक्शा का किराया खर्च कर एजेंसी के चक्कर लगा रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. इससे उनके घरेलू कामकाज और परिवार की दिनचर्या पर सीधा असर पड़ रहा है.

लंबे इंतजार और अनिश्चितता के कारण लोगों को घंटों धूप और गर्मी में खड़े रहना पड़ रहा है. कई उपभोक्ताओं ने बताया कि गैस खत्म होने के कारण घरों में खाना बनाना मुश्किल हो गया है और वैकल्पिक इंतजाम करना पड़ रहा है.

एजेंसी का बयान- स्टॉक का इंतजार

इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर का कहना है कि पिछले तीन-चार दिनों से नया स्टॉक नहीं आया है. उनका कहना है कि जैसे ही गैस सिलेंडर की नई खेप पहुंचेगी, उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे.

फिलहाल उपभोक्ताओं को इंतजार करना पड़ रहा है और सभी की नजरें नए स्टॉक के आने पर टिकी हैं. सिलेंडर की कमी ने इलाके में रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित कर दिया है और लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »